बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Lock Upp 2 में नया धमाका! Apoorva उर्फ The Rebel Kid की वाइल्डकार्ड एंट्री, बोलीं- मुझे शिल्पा शिंदे बिल्कुल पसंद नहीं​ | CJP Jantar Mantar Protest: अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- आंदोलन जारी रहेगा​ | ’19 लाख का जुर्माना तो दे दिया, अब 4 लाख की दावत दो, नहीं तो…’, राजस्थान में खाप पंचायत का अजीबोगरीब तुगलकी फरमान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

अनोखा प्रयोग! इलेक्ट्रिक कार के लिए ड्रम और गिटार से तैयार हुई खास धुन, आएगी इंजन जैसी आवाज​

दुनियाभर में बढ़ती EVs की मांग के बीच अब लग्जरी कार कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों की रेस में शामिल हो रही हैं. ऐसे में उन लग्जरी कार कंपनियों के ऊपर एक अजीब दबाव है, जिनकी गाड़ियां फीचर्स और डिजाइन के साथसाथ इंजन की आवाज के लिए पसंद की जाती हैं. इस बीच ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी […]

दुनियाभर में बढ़ती EVs की मांग के बीच अब लग्जरी कार कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों की रेस में शामिल हो रही हैं. ऐसे में उन लग्जरी कार कंपनियों के ऊपर एक अजीब दबाव है, जिनकी गाड़ियां फीचर्स और डिजाइन के साथसाथ इंजन की आवाज के लिए पसंद की जाती हैं. इस बीच ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी बेंटले अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार टोरकल को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है. आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारें लगभग बिना आवाज के चलती हैं, लेकिन बेंटले चाहती है कि उसकी पहली EV चलाने पर ग्राहकों को वही रोमांच महसूस हो, जो उसकी V8 और W12 इंजन वाली कारों में मिलता था.

इसी सोच के साथ कंपनी ने ‘बेंटले डायनामिक सिम्फनी’ नाम का एक खास साउंड सिस्टम तैयार किया है. यह कोई नकली इंजन की आवाज नहीं है, बल्कि ड्रम और गिटार जैसे असली म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की मदद से बनाई गई धुन है, जिसे सुनकर ड्राइवर को किसी इंजन वाली बेंटले कार चलाने जैसा एहसास होगा.

ड्रमर के साथ किया अनोखा प्रयोग

इस साउंड को विकसित करने के लिए बेंटले ने एक दिलचस्प प्रयोग किया. एक तरफ V8 इंजन की आवाज चलाई गई और दूसरी तरफ एक पेशेवर ड्रमर ने ड्रम बजाया. कंपनी की टीम ने दोनों आवाजों की तुलना की. उन्हें लगा कि इंजन और ड्रम की बीट में एनर्जी और लय काफी हद तक एक जैसे हैं. बेंटले का कहना है कि जैसे एक ड्रमर हर बार बिल्कुल एक जैसी बीट नहीं बजाता, वैसे ही पेट्रोल इंजन की आवाज में भी हल्केफुल्के बदलाव होते रहते हैं. यही चीज इंसानों को ज्यादा पसंद आती हैं.

असली म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से तैयार हुई खास धुन

इस रिसर्च के बाद संगीतकारों ने ड्रम, वियोला और बेस गिटार जैसे असली म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की मदद से एक नई धुन तैयार की. कंपनी का कहना है कि इसका मकसद इंजन की आवाज की नकल करना नहीं है, बल्कि ड्राइवर को उसी रोमांच को फील कराना है जो उसे नॉर्मल बेंटले कार चलाने पर महसूस होता है.

ड्राइविंग स्टाइल के साथ बदलेगी आवाज

बेंटले की यह नई साउंड टेक्नोलॉजी ड्राइवर के एक्सेलरेटर और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से अपनी आवाज भी बदलेगी. यानी जैसेजैसे कार की रफ्तार और ड्राइविंग का तरीका बदलेगा, वैसेवैसे इसकी धुन भी बदलती रहेगी. इससे ड्राइवर को कार चलाते समय ज्यादा इंटरैक्टिव और प्रीमियम फीलिंग आएगी.

नई तकनीक और पुरानी पहचान का कॉम्बो

बेंटले के लिए टोरकल सिर्फ पहली इलेक्ट्रिक SUV नहीं है, बल्कि कंपनी की पहचान को इलेक्ट्रिक दौर में बनाए रखने की भी कोशिश है. जहां ज्यादातर कंपनियों की इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह शांत होती हैं, बेंटले म्यूजिक और टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करके अपनी कारों की अलग पहचान बनाए रखना चाहती है. कंपनी का मानना है कि इससे उसकी पहली इलेक्ट्रिक कार भी उतनी ही खास महसूस होगी, जितनी उसकी इंजन वाली लग्जरी कारें रही हैं.

कंपनी को कैसे आया आईडिया?

बेंटले के इंजीनियरों ने पहले कंपनी के मशहूर V8 इंजन की आवाज का गहराई से अध्ययन किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि लोगों को सिर्फ इंजन की आवाज ही पसंद नहीं आती, बल्कि उसकी लय और तेज रफ्तार के दौरान पैदा होने वाला एहसास भी उन्हें रोमांचित करता है. यहीं से कंपनी को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के लिए नया साउंड तैयार करने का आईडिया आया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY