गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बांग्लादेश में बढ़ा राजनीतिक तनाव, पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला​ | Explained: FCRA और FDI में अंतर क्या, विदेश से फंडिंग लेने पर सरकार के क्या नियम हैं?​ | Jos Buttler ने T20 में रचा इतिहास, बोले – मेरा रिकॉर्ड Vaibhav Sooryavanshi ही तोड़ेंगे!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

उमाशंकर सिंह मुझे सगी बहन मानते थे, पार्टी के साथ कभी विश्वासघात नहीं किया… BSP विधायक को मायावती की श्रद्धांजलि​

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने कहा कि उमाशंकर वे हमारी पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थे. उन्होंने जीवन भर ईमानदारी की मिसाल पेश की. उन्होंने यह भी कहा कि उमाशंकर मुझे अपनी सगी बहन मानते […]

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने कहा कि उमाशंकर वे हमारी पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थे. उन्होंने जीवन भर ईमानदारी की मिसाल पेश की. उन्होंने यह भी कहा कि उमाशंकर मुझे अपनी सगी बहन मानते थे.

BSP प्रमुख मायावती ने पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें पार्टी का एक समर्पित नेता करार दिया. उन्होंने कहा, “BSP में शामिल होने के बाद से ही उमाशंकर सिंह ने पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की. उन्होंने अपनी हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया.”

वो पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थेः मायावती

उन्होंने आगे कहा, “BSP में रहते हुए उमाशंकर न केवल अपने चुनाव क्षेत्र, बल्कि पूरे समाज के प्रति भी समर्पित रहे. वे हमारी पार्टी के सच्चे समर्पित नेताओं में से थे. लंबी बीमारी के बाद कल उनके निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार और सभी रिश्तेदारों के साथ हैं.”

VIDEO | Lucknow: BSP chief Mayawati pays tributes to late party MLA Uma Shankar Singh, says, “Since joining the BSP, Uma Shankar Singh served the party with complete honesty, dedication, and loyalty. He faithfully discharged every responsibility entrusted to him. While working in pic.twitter.com/jJwM9uhvoD

— Press Trust of India August 6, 2026

पार्टी के साथ धोखा नहीं कियाः मायावती

उमाशंकर के साथ अपने आत्मीय संबंधों का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा, “भले ही वे अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन मैं उनके परिवार से कहना चाहती हूं कि उमाशंकर सिंह ने जीवन भर ईमानदारी की मिसाल पेश की. सरकारें बदलीं, राजनीतिक उतारचढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने कभी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया. सच्चे अर्थों में, वे मुझे अपनी सगी बहन मानते थे.”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY