शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, उमर और अली ने दिया जनाजे को कंधा… फूट-फूटकर रोए​ | कांग्रेस को राजद्रोही बताने वाले सर सैयद अहमद क्यों थे पार्टी के खिलाफ?​ | अतीक के बेटे अबान का अंतिम सफर… इधर उमर पहुंचा कब्रिस्तान, उधर बेकाबू हो गई भीड़​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

MP Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर शख्स ने फेंकी चप्पल, आरोप- हमलावर चाकू लेकर आया था, फिर समर्थकों ने पीटा​

MP Pappu Yadav Attack: दिल्ली में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर एक शख्स ने चप्पल फेंकी। इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपी की पिटाई की। पप्पू यादव ने आरोपी लगाया कि आरोपी चाकू लेकर आया था और उनकी हत्या की कोशिश की। #WATCH | Delhi: Independent MP from […]

MP Pappu Yadav Attack: दिल्ली में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर एक शख्स ने चप्पल फेंकी। इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपी की पिटाई की। पप्पू यादव ने आरोपी लगाया कि आरोपी चाकू लेकर आया था और उनकी हत्या की कोशिश की।

#WATCH | Delhi: Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, says, “I came here because last night, they went to my children’s home. Now, you are trying to intimidate my children too; that won’t happen. I was with the press, and a conversation was underway. Amid that, there was an… https://t.co/0coi9m2uFD pic.twitter.com/cx27qvtl23

— ANI August 2, 2026

पप्पू यादव का आरोप हत्या की कोशिश

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि एक युवक ने चाकू से उनकी हत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कुछ बाबा रोज कहते हैं मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख देंगे। हमने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अभी आरोपी को पकड़कर ले गई है। उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के नाटक के खिलाफ FIR

वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 2 सांसदों पप्पू यादव औैर अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। ये FIR दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किए नाटक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। संतों का कहना है कि संसद में चढ़ावा चोरी के नाम पर जो कुछ भी दिखाया गया, वह सनातन का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

अतीक हत्याकांड जैसी वारदात की थी प्लानिंग

सांसद पप्पू यादव के संयोजक ने कहा कि हमलावरों ने पहले चप्पल फेंकी, फिर चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और हमलावरों को बचाने में लगी थी। उन्होंने दावा किया कि हमलावर प्रयागराज के अतीक अहमद हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने आए थे।

ये खबर भी पढ़ें: 

हमलावर के चाकू से समर्थक की उंगली में चोट

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद एक समर्थक ने कहा कि 34 लोग अचानक वहां पहुंचे थे। चाकू से हमला करने की कोशिश की। मैंने पप्पू यादव को बचाने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया। चाकू से मेरी ऊंगली पर कट लगा, इसके बाद भी हमलावर हमला करते रहे और मौके पर अफरातफरी मच गई।

हिंदू संगठनों ने पप्पू की पत्नी के घर के बाहर किया था हंगामा

1 अगस्त को पप्पू यादव की पत्नी और राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के दिल्ली आवास के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और साधुसंतों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि अगर मेरे बच्चों और परिवार तक पहुंचे, तो महाभारत से भी बड़ा महाभारत होगा। हम अपनी लड़ाई में बच्चों को शामिल नहीं करते। हमें ऐसे कमजोर संस्कार नहीं मिले हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: 

31 जुलाई को पप्पू ने किया था राम मंदिर चंदा चोरी का नाटक

मानसून सत्र के 10वें दिन पप्पू यादव भगवा चोला पहनकर साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद भवन पहुंचे थे। उन्होंने संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में एक नाटक किया था। वे पुजारी बनकर आए और जमीन पर बैठे थे। इसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने उन्हें चंदा दिया था। दान के पैसे पप्पू यादव पेटी में न डालकर अपने पास रख रहे थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY