शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बेटी की गुल्लक तोड़ी, घर से चुराए गहने… फिर मासूम को पड़ोसियों के पास छोड़कर प्रेमी संग भाग गई कलयुगी मां​

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से मातृत्व को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मझोला थाना इलाके में एक कलयुगी मां अपनी महज 14 महीने की मासूम तड़पती बेटी को पड़ोसियों के सहारे छोड़, घर की नकदी, जेवरात और यहां तक कि बच्ची की गुल्लक तोड़कर अपने प्रेमी संग […]

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से मातृत्व को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मझोला थाना इलाके में एक कलयुगी मां अपनी महज 14 महीने की मासूम तड़पती बेटी को पड़ोसियों के सहारे छोड़, घर की नकदी, जेवरात और यहां तक कि बच्ची की गुल्लक तोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई. पीड़ित पति अपनी गोद में बिलखती मासूम बच्ची को लेकर न्याय के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस टीम को एक्टिव कर जांच शुरू कर दी है.

यह हैरान कर देने वाला मामला मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार, हाईडिल कॉलोनी का है. यहां के निवासी पीड़ित आकाश कश्यप ने एसएसपी मुरादाबाद को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आपबीती सुनाई. आकाश ने बताया कि वह लाइनपार स्थित चरण सिंह चौक के पास एक किराये के मकान में रहता है. बीते 15 जून 2026 को उसकी पत्नी दीपा ने घर से निकलते वक्त पड़ोसियों से कहा कि वह अपना आधार कार्ड ठीक कराने जा रही है. वह अपनी 1 साल 2 महीने की बेटी दृष्टि को नीचे पड़ोसियों के पास छोड़ गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी.

बेटी की गुल्लक और मांबाप की आखिरी निशानी भी ले गई साथ

पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी दीपा घर में रखे सभी कीमती जेवरात और नकदी समेट ले गई है. आकाश ने शिकायत में बताया कि दीपा अलमारी में रखे चार जोड़ी पाजेब, उसके स्वर्गीय पिता की एक अंगूठी और माता के एक जोड़ी कुंडल चोरी कर ले गई. हद तो तब हो गई जब वह अपनी सवा साल की मासूम बेटी की वह गुल्लक भी तोड़कर ले गई, जिसमें परिवार ने तिनकातिनका जोड़कर करीब 40 से 45 हजार रुपये जमा किए थे.

देवेंद्र सैनी नामक शख्स के साथ भागने का आरोप

आकाश के मुताबिक, पत्नी के लापता होने के बाद उसने हर संभावित जगह और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. बाद में छानबीन करने पर पता चला कि वह देवेंद्र सैनी नामक एक व्यक्ति के साथ फरार हुई है. आकाश का आरोप है कि दीपा से ठीक 15 मिनट पहले घर पर एक अज्ञात महिला भी आई थी, जिसके जाते ही दीपा भी पूरी प्लानिंग के साथ निकल गई. इस घटना के बाद से पीड़ित पति और उसका परिवार गहरे सदमे और आर्थिकमानसिक परेशानी में है.

पुलिस सर्विलांस के जरिए तलाश में जुटी

मासूम बच्ची को इंसाफ दिलाने और कलयुगी मां की करतूत को लेकर पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया है. आला अधिकारियों ने पीड़ित पति को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. थाना प्रभारी मझोला को आवश्यक कानूनी कार्यवाही और त्वरित जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. पुलिस अब संदिग्धों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिला के मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY