मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 जरूरी नियम! LPG से लेकर Tatkal टिकट तक, जानिए क्या होगा असर​ | मुंबई इवेंट में Baby Bump फ्लॉन्ट करती नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, पैपराजी को दिए पोज​ | Sri Lanka टेस्ट सीरीज के लिए Team India घोषित, Ravindra Jadeja और Saransh Jain को जगह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बुरी खबरः दुनिया का सबसे बड़ा तेल प्लांट धुआं-धुआं-दुनियाभर की थमी सांसें​

सऊदी अरब में सोमवार को सऊदी अरामको की सबसे बड़ी अबकैक रिफाइनरी और ईस्टवेस्ट पंपिंग स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई. नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में संयंत्र पर बड़े पैमाने पर आग की लपटें और गंभीर नुकसान साफ नजर आ रहा है. सऊदी अरब ने इस हमले के पीछे इराक में […]

सऊदी अरब में सोमवार को सऊदी अरामको की सबसे बड़ी अबकैक रिफाइनरी और ईस्टवेस्ट पंपिंग स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई. नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में संयंत्र पर बड़े पैमाने पर आग की लपटें और गंभीर नुकसान साफ नजर आ रहा है. सऊदी अरब ने इस हमले के पीछे इराक में ईरान समर्थित संगठन का हाथ होने का आरोप लगाया है.

हालांकि ईरान का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से उसने हमलें रोके हुए हैं. इसकी वजह अमेरिका की तरफ से हमले रोकना है. लेकिन नासा फर्म के सैटेलाइट इमेजेस में रिफाइनरी से उठती आग साफ दिखाई दी है. शुरुआती रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि हमले से दुनिया की सबसे अहम तेल प्रोसेसिंग साइट में से एक को काफी नुकसान पहुंचा है.

क्यों अहम है अबकैक रिफाइनरी?
अबकैक दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल स्टेबलाइजेशन प्लांट माना जाता है. यहां दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब 5 से 7 प्रतिशत प्रोसेस किया जाता है. इसलिए इस रिफाइनरी में किसी भी तरह की रुकावट का असर सिर्फ सऊदी अरब ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के तेल बाजार पर पड़ सकता है.

सऊदी अरब ने किस पर लगाया आरोप?

सऊदी अरब ने इस हमले के लिए इराक में सक्रिय ईरान समर्थित समूहों को जिम्मेदार ठहराया है. हमले के बाद अधिकारियों ने कई ऑयल प्रोड्यूसर सेंटर्स पर इमरजेंसी फ्लेयरिंग शुरू कर दी, ताकि आग और नुकसान को कंट्रोल किया जा सके. सऊदी सरकार ने यह भी कहा है कि वह इस हमले का जवाब देने का अधिकार उनके पास है.

सैटेलाइट तस्वीरों में रिफाइनरी के कई हिस्सों में आग और नुकसान के संकेत मिले हैं. अबकैक रिफाइनरी सऊदी अरब के कच्चे तेल को प्रोसेस कर दुनिया के अलगअलग देशों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है.

दुनिया के तेल बाजार पर पड़ सकता है असर
जानकारों का मानना है कि अगर रिफाइनरी का काम लंबे समय तक प्रभावित रहता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की सप्लाई पर दबाव बढ़ सकता है. इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY