शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
रोज सिर्फ ₹20 की बचत से बन सकते हैं लखपति, जानिए SBI की Lakhpati RD Scheme का पूरा प्लान​ | सिर्फ 17 का औसत फिर भी क्यों वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उप कप्तान, अब असली वजह आई सामने!​ | PM Kisan Yojana: ये 3 काम नहीं किए तो अटक सकती है 2,000 रुपये की अगली किस्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Musafir Cafe से पहले OTT पर छाईं किताबों पर बेस्ड ये 7 हिट सीरीज, IMDb से मिली है धांसू रेटिंग; सब हैं मस्ट वॉच​

किताबों के पन्ने से निकले वो किरदार जो आज ओटीटी प्लेटफॉर्म की शान बन गए हैं। यहां हम आपको OTT की टॉप 7 बुक पर बेस्ड बेस्ट वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। किताबी दुनिया, जब स्क्रीन पर आ जाए तो कहानी और भी दिलचस्प लगने लगती है। किताबों पर बनी फिल्में […]

किताबों के पन्ने से निकले वो किरदार जो आज ओटीटी प्लेटफॉर्म की शान बन गए हैं। यहां हम आपको OTT की टॉप 7 बुक पर बेस्ड बेस्ट वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

किताबी दुनिया, जब स्क्रीन पर आ जाए तो कहानी और भी दिलचस्प लगने लगती है। किताबों पर बनी फिल्में तो बड़े पर्दे पर काफी सफल रहीं, लेकिन इन दिनों ओटीटी पर सीरीज के जरिए भी किताबी कहानियों को पसंद किया जा रहा है।

लेटेस्ट सीरीज मुसाफिर कैफे भी बुक पर बेस्ड सीरीज है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई महिमा मकवाना, विक्रांत मैसी और वेदिका पिंटो स्टारर रोमांटिक वेब सीरीज मुसाफिर कैफे को ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे की सेम नेम से आई नॉवेल पर बेस्ड है।

सिर्फ मुसाफिर कैफे ही नहीं, किताबों पर कई वेब सीरीज बन चुकी हैं जो ओटीटी पर सुपरहिट रही हैं। यहां हम आपको टॉप 7 बेस्ट सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो वास्तव में बुक से प्रेरित हैं।

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी

प्रतीक गांधी स्टारर ‘स्कैम 1992’ एक सुपरहिट वेब सीरीज है। सोनी लिव पर मौजूद इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 9.2 रेटिंग मिली है। यह आज भी ओटीटी की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शुमार हैं। यह सुचेता दलाल और देबाशीष बसु की बुक ‘द स्कैम: हू विन, हू लोस्ट, हू गोट अवे’ पर बेस्ड है।

सैक्रेड गेम्स

ओटीटी की पहली सुपरहिट वेब सीरीज सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ है। सीरीज की सफलता को देखते हुए इसके दो सीजन आए और दोनों ही ओटीटी पर छा गए। 8.5 रेटिंग वाली ये थ्रिलर सीरीज विक्रम चंद्रा के 2006 के नॉवेल ‘सैक्रेड गेम्स’ पर आधारित है।

फ्रीडम एट मिडनाइट

1947 में भारत के बंटवारे और ब्रिटिश राज के आखिरी दिनों में आखिर क्याक्या हुआ था, इसकी उथलपुथल दिखाती है वेब सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’। इस हिस्टोरिकल ड्रामा के भी दो सीजन आ चुके हैं। 8.4 रेटिंग वाली टॉप सीरीज डोमिनिक लैपियर और लैरी कॉलिन्स द्वारा लिखित इसी नाम की पुस्तक पर आधारित है।

द फ्रीलांसर

नीरज पांडे की सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ की कहानी ISIS कंट्रोल्ड सीरिया में फंसी महिला को बचाने के इर्दगिर्द घूमती है। मोहित रैना की ये सीरीज शीरीश थोरट की लिखी बुक ‘अ टिकेट टू सीरिया’ पर बेस्ड है। इस सीरीज को 8.1 रेटिंग मिली है।

ब्लैक वॉरंट

आपने क्राइम और कॉप थ्रिलर सीरीज तो काफी देखी हैं। मगर 2025 की सुपरहिट वेब सीरीज ‘ब्लैक वॉरंट’ इससे अलग थी। इस सीरीज में जेलर का संघर्ष और जेल के अंदर के कहानी से रूबरू कराया गया था। जहान कपूर की इस सीरीज को 7.9 रेटिंग मिली। यह वास्तव में सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की लिखी किताब ‘ब्लैक वॉरंट: कन्फेशन ऑफ अ तिहाड़ जेल’ की हिंदी एडेप्टेशन थी।

खाकी: द बिहार चैप्टर

IPS अमित लोढ़ा की लिखी किताब ‘बिहार डायरीज’ पर भी एक वेब सीरीज आई जो सुपरहिट रही। करण टैकर और अविनाश तिवारी की 7 एपिसोड वाली इस सीरीज ने ओटीटी पर आज भी खूब पसंद की जाती है। इसे IMDb से 8.1 रेटिंग मिली थी।

पाताल लोक

जयदीप अहलावत की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ की कहानी भी किताब से ही निकली है। प्राइम वीडियो पर मौजूद सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही हिट हैं। इसे 8.2 रेटिंग मिली है। कहा जाता है कि यह तरुण तेजपाल की लिखी बुक ‘द स्टोरी ऑफ माय असैसिन’ पर बेस्ड है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY