शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कौन हैं CSP नेहा पच्चीसिया… एयर होस्टेस की ग्लैमरस जॉब छोड़ पहनी थी खाकी, आज गंभीर आरोपों में क्यों घिरीं?​ | रोज सिर्फ ₹20 की बचत से बन सकते हैं लखपति, जानिए SBI की Lakhpati RD Scheme का पूरा प्लान​ | सिर्फ 17 का औसत फिर भी क्यों वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उप कप्तान, अब असली वजह आई सामने!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सिर्फ 17 का औसत फिर भी क्यों वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उप कप्तान, अब असली वजह आई सामने!​

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच वैभव को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दलीप टॉफी के लिए ईस्ट जोन क्रिकेट टीम का उप कप्तान बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय […]

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच वैभव को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल दलीप टॉफी के लिए ईस्ट जोन क्रिकेट टीम का उप कप्तान बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी अभी केवल 15 साल के है और इस उम्र में उप कप्तान के लिए चुने जाने पर कई सारे सवाल उठाए जा रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अभी वैभव सूर्यवंशी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के ज्यादा मुकाबले नही खेले हैं, ऐसे में उन्हें उप कप्तान पद के लिए क्यों चुना गया है। इन सवालों का जवाब देते हुए हाल ही में ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने बयान दिया है तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।

फर्स्ट क्लास में कैसा है Vaibhav Sooryavanshi का प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक केवल 8 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, इस दौरान खिलाड़ी ने 17.25 की औसत के साथ कुल 207 रन जोड़े हैं। इन 8 पारियों में खिलाड़ी ने एक बार अर्ध शतक भी जड़ा है। बता दें कि इस फॉर्मेट में खिलाड़ी का प्रदर्शन सबसे ज्यादा कमजोर नजर आया है। इसके अलावा खिलाड़ी ने अभी 6 यूथ टेस्ट मुकाबले खेले हैं।

इन मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी ने 33.1 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 331 रन बनाए हैं। इन 6 पारियों में खिलाड़ी ने 2 बार शतकीय पारी खेली है, वहीं एक बार अर्धशतक जड़ा है। सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स वैभव को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि अभी वैभव को और ज्यादा अनुभव की जरुरत है, लेकिन इसके बाद भी उससे उप कप्तान पद के लिए चुना गया है।

सवालों का जवाब देते हुए बोले चयनकर्ता

वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप कप्तान बनाने के बाद सोशल मीडिया पर जो सवाल उठाए जा रहे है थे उनका जवाब देते हुए चयनकर्ताओं ने कहा कि

“वैभव बिहार टीम के उप कप्तान हैं। वहीं अंडर 19 वर्ल्ड कप दौरे पर वह भारतीय टीम के उप कप्तान के रुप में पद संभाल रहे थे।इसलिए उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया है।”

इसी के साथ ही चयनकर्ताओं ने बताया कि वैभव को सामूहिक रुप ले उप कप्तान बनाने के लिए फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि वैभव के पास जिम्मेदारी लेने की बेहतरीन काबिलियत है। इसी के साथ ही जरुरत पड़ने पर वह टीम की कमान भी संभाल सकते हैं।

दलीप टॉफी के लिए ईस्ट जोन क्रिकेट टीम

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन क्रिकेट टीम में शामिल किए गए खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें ईशान किशन , वैभव सूर्यवंशी , अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शहजाद अहमद, सूरज सिंधू जायसवाल, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, अभिजीत सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY