बुधवार, 29 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy​ | इस दिवाली होगा बड़ा धमाका! Maruti और Hyundai ने कर ली तैयारी, लॉन्च होंगी ये 2 गाड़ियां​ | Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी, शमी और मुकेश कुमार की हुई वापसी, BCCI ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान​

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई की सोच साफ नजर आ रही है, बीसीसीआई उन्हें बड़े मंच का खिलाड़ी मान रही है. बीसीसीआई ने 15 साल की उम्र में ही वैभव को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया है. वैभव सूर्यवंशी ने अभी हाल ही […]

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई की सोच साफ नजर आ रही है, बीसीसीआई उन्हें बड़े मंच का खिलाड़ी मान रही है. बीसीसीआई ने 15 साल की उम्र में ही वैभव को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया है. वैभव सूर्यवंशी ने अभी हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ रनों का अंबार लगाया था.

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 151 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया था. वैभव सूर्यवंशी को इसी वजह से अब घरेलू क्रिकेट में उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है.

ईशान किशन कप्तान तो Vaibhav Sooryavanshi बने उपकप्तान

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उप कप्तान बनाकर हर किसी को चौंका दिया. ईशान किशन की कप्तानी वाली इस टीम में दो और टेस्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं. पहले मोहम्मद शमी और दूसरे मुकेश कुमार. दोनों टीम इंडिया में वापसी के लिए बेकरार है.

रियान पराग और आकाशदीप अपनी सर्जरी से पूरी तरह उबरे नहीं हैं इसलिए दोनों को जगह नहीं मिल पाई है. आकाशदीप की पीठ की सर्जरी हुई थी, जबकि पराग IPL 2026 के बाद हुई दाहिने कंधे की सर्जरी से ठीक हो रहे हैं. ऐसे में इन दोनों को मौका नही दिया गया है.

मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की हुई वापसी

भारत के लिए टेस्ट खेल चुके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को भी इस टीम में मौका दिया गया है. ये दोनों ही खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी के लिए देख रहे हैं.

कब खेला जाएगा दलीप ट्रॉफी

दलीप ट्रॉफी 202627 का आयोजन अगस्तसितंबर में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर होने वाला है. यह टूर्नामेंट भारतीय टेस्ट क्रिकेट की तैयारियों और घरेलू स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. ईस्ट जोन की पहली मैच उत्तर जोन के खिलाफ हो सकती है.

दलीप ट्रॉफी के लिए इस्ट जोन की टीम

अभिमन्यु ईश्वरन, ईशान किशन , , वैभव सूर्यवंशी , कुमार कुशाग्र, विराट सिंह, सुदीप घरामी, सूरज जायसवाल, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद.
 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY