शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कौन हैं CSP नेहा पच्चीसिया… एयर होस्टेस की ग्लैमरस जॉब छोड़ पहनी थी खाकी, आज गंभीर आरोपों में क्यों घिरीं?​ | रोज सिर्फ ₹20 की बचत से बन सकते हैं लखपति, जानिए SBI की Lakhpati RD Scheme का पूरा प्लान​ | सिर्फ 17 का औसत फिर भी क्यों वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उप कप्तान, अब असली वजह आई सामने!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

₹20 लाख में लॉन्च हुई नई MG Hector Plus Diesel, Safari-Alcazar को देगी टक्कर​

एमजी मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV Hector Plus के डीजल वेरिएंट को एक बार फिर भारतीय बाजार में उतार दिया है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे नए Sharp Pro ट्रिम में लॉन्च किया है. हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब डीजल इंजन […]

एमजी मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV Hector Plus के डीजल वेरिएंट को एक बार फिर भारतीय बाजार में उतार दिया है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे नए Sharp Pro ट्रिम में लॉन्च किया है. हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब डीजल इंजन के साथ केवल 7सीटर मॉडल ही मिलेगा, जबकि पहले उपलब्ध 5सीटर डीजल वेरिएंट को लाइनअप से हटा दिया गया है.

दिसंबर 2025 में का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हुआ था, लेकिन उस समय सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों का ही खुलासा किया गया था. अब कंपनी ने दोबारा 2.0लीटर डीजल इंजन को पेश किया है. यह SUV सीधे तौर पर Tata Safari और Hyundai Alcazar जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. हालांकि, सिर्फ एक डीजल वेरिएंट उपलब्ध होने से ग्राहकों के पास पहले जितने विकल्प नहीं रह गए हैं.

डिजाइन में क्या मिलेगा?

नई का Sharp Pro वेरिएंट दिखने में लगभग टॉप मॉडल जैसा ही है. इसमें LED हेडलाइट्स, LED फॉग लैंप, LED DRLs, 18इंच के अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स दिए गए हैं.

पहले डीजल मॉडल कई ट्रिम्स में मिलता था, लेकिन अब इसे सिर्फ एक ही ट्रिम और 7सीटर लेआउट में पेश किया गया है. ऐसे में Hyundai Alcazar, Mahindra XUV700 और Tata Safari जैसी SUVs ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देती हैं.

केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Sharp Pro ट्रिम को कंपनी ने टॉप Savvy Pro वेरिएंट से ठीक नीचे रखा है. इसके इंटीरियर में टैन और ब्लैक रंग का डुअलटोन थीम दिया गया है। सात सीटों के साथ डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर लेदरेट फिनिश भी मिलती है.

SUV में 14इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और फिजिकल बटन वाला 3स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिससे इस्तेमाल करना आसान रहता है.

फीचर्स और सेफ्टी

नई Hector Plus Diesel में वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 8स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम, सबवूफर, एम्पलीफायर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम , ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए गए हैं. हालांकि, इसमें 360डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट, PM 2.5 एयर प्यूरीफायर और लेवल2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल नहीं हैं.

इंजन और गियरबॉक्स

SUV में पहले वाला 2.0लीटर टर्बो डीजल इंजन ही दिया गया है. यह इंजन 170 हॉर्सपावर और 350Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ सिर्फ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. फिलहाल कंपनी ने इस डीजल वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं दिया है. दिलचस्प बात यह है कि यही इंजन Tata Harrier और Tata Safari में भी इस्तेमाल होता है, जहां ग्राहकों को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY