शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP: कानपुर में बंद कार के अंदर शव मिलने से सनसनी… जांच में जुटी पुलिस​ | Friendship Day 2026: सच्चे दोस्त आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में कैसे करते हैं मदद?​ | राम मंदिर चंदा चोरी केस: नई SIT का बड़ा एक्शन, चंपत राय समेत ट्रस्टियों को नोटिस, 200 से ज्यादा लोग जांच के दायरे में​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘सीनियर लेडी ऑफिसर से प्यार, ब्रेकअप के बाद ब्लैकमेलिंग और सुसाइड की धमकी…’, ट्रेनी IPS उदय कृष्णा रेड्डी पर सनसनीखेज खुलासे​

Telangana News: सब्जी बेचने से लेकर यूपीएससी क्रैक कर 2025 बैच के IPS अधिकारी बनने तक का सफर तय करने वाले उदय कृष्णा रेड्डी की छवि यौन उत्पीड़न के आरोपों से पूरी तरह धूमिल हो गई है. हैदराबाद पुलिस द्वारा अदालत में पेश की गई उनकी रिमांड रिपोर्ट में पीड़िता का सीनियर IPS होना, इंस्टाग्राम […]

Telangana News: सब्जी बेचने से लेकर यूपीएससी क्रैक कर 2025 बैच के IPS अधिकारी बनने तक का सफर तय करने वाले उदय कृष्णा रेड्डी की छवि यौन उत्पीड़न के आरोपों से पूरी तरह धूमिल हो गई है. हैदराबाद पुलिस द्वारा अदालत में पेश की गई उनकी रिमांड रिपोर्ट में पीड़िता का सीनियर IPS होना, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, पजेसिव बिहेवियर, लैपटॉप तोड़ना और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर बिंदुओं का विस्तार से जिक्र किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. पीड़िता ने उदय के संघर्ष और IPS बनने के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी. उदय की पारिवारिक पृष्ठभूमि जानकर पीड़िता को सहानुभूति हुई, जिसके बाद दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए. धीरेधीरे बात बढ़ी और दोनों के बीच रिश्ता गहरा हो गया.

अजीब व्यवहार, लैपटॉप तोड़ना और ब्लैकमेलिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान रिश्ते में खटास आने लगी. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उदय का व्यवहार अधिकार जताने वाला और असभ्य था. छोटीछोटी बातों पर वह आत्महत्या करने की धमकी देता था. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पीड़िता का लैपटॉप फेंककर तोड़ दिया. जब पीड़िता ने उसे ब्लॉक किया, तो उसने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर प्राइवेट चैट्स और तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी.

पीड़िता के इनकार के बावजूद उदय बिना इजाजत उसके परिवार और दोस्तों से संपर्क कर ब्लैकमेल करने लगा. तंग आकर पीड़िता ने बाद में किसी और से शादी कर ली, लेकिन आरोपी का उत्पीड़न जारी रहा.

घर पर पुलिस की छापेमारी: मोबाइल और लैपटॉप जब्त

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई FIR और शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लिया. पुलिस ने हैदराबाद के अशोकनगर स्थित उदय के ठिकाने पर छापेमारी कर एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया. रिपोर्ट में सामने आया कि उदय ‘अभ्यास आईएएस अकादमी’ भी चलाते हैं. जब्त उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY