शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘बिना आग धुंआ नहीं उठता’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले बृजभूषण सिंह; सीएम योगी की ओर किया इशारा​

BrijBhushan Sharan Singh On Ayodhya Ram Mandir Case: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। सिर्फ विपक्षी दलों के नेता ही नहीं अब बीजेपी को पूर्व सांसद और नेताओं ने भी इस मामले में खुलकर मैदान में आ रहे हैं। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने […]

‘बिना आग धुंआ नहीं उठता’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले बृजभूषण सिंह; सीएम योगी की ओर किया इशारा​

BrijBhushan Sharan Singh On Ayodhya Ram Mandir Case: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। सिर्फ विपक्षी दलों के नेता ही नहीं अब बीजेपी को पूर्व सांसद और नेताओं ने भी इस मामले में खुलकर मैदान में आ रहे हैं। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने एक बार फिर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सच्चाई है। बिना आग का धुआं नहीं उठता है। चोरी का धुआं उठा है तो इससे झटका लगा है। यह झटका विनय कटियार या बृजभूषण ने नहीं दिया है।

‘बिना आग धुंआ नहीं उठता’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले बृजभूषण सिंह; सीएम योगी की ओर किया इशारा​
‘बिना आग धुंआ नहीं उठता’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले बृजभूषण सिंह; सीएम योगी की ओर किया इशारा​

पूर्व सांसद ने आगे कहा कि जब भगवान राम के भक्त चोरी का आरोप लगा रहे हैं तो सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। उंगली सिर्फ ट्रस्ट की तरफ नहीं उठ रही है। यह उंगली प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार पर भी उठ रही है। बृजभूषण ने इस मामले को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्य्क्ष नृपेंद्र मिश्रा को क्लीन चिट भी दी है।

‘राम मंदिर आंदोलन में एक्टिव रहा हूं’

मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरा छात्र जीवन अयोध्या में ही बीता है।में मैंने काफी सक्रिय भूमिका में रहा हूं। जब आडवाणी जी अयोध्या आते थे तो उनकी गाड़ी चलाने का मौका भी मुझे मिला है। कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना से दो महीने पहले ही मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान विनय कटियार राम मंदिर आंदोलन के हीरो की तरह थे।

‘आरोप सिर्फ ट्रस्ट तक सीमित नहीं’

भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा कि आंदोलन से जुड़े राम भक्त संतोष दुबे ने कई सवाल पूछे हैं, जो जायज है। आंदोलन से जुड़े लोगों का अगर कोई सवाल है तो सरकार को गंभीरता से जांच करने की आवश्यकता है। राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी में जरूर कुछ न कुछ सच्चाई है। यह अब सिर्फ अब ट्रस्ट तक ही सीमित नहीं रह गया है। इसकी उंगली अब प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की ओर उठ रही है। देर नहीं है, सच्चाई जल्द देश की जनता के सामने आ जाएगी।

‘अयोध्या में जो हुआ वह अच्छा नहीं’

राम मंदिर से हुए चंदे की चोरी पर बात करते हुए ने कहा कि यह कांड किसी बड़े झटके से कम नहीं है। लेकिन यह विनय कटियार और बृजभूषण ने की वजह से नहीं हुआ है। यह घटना ट्रस्ट के लोगों की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन ही मैंने कहा था कि मैं बोलूंगा तो नुकसान में आ जाउंगा। इसके बाद कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया कि मैं डरपोक हूं। अब गेंद सरकार के पाले में है। अयोध्या में जो कुछ हुआ वह अच्छा नहीं। जब उनसे पूछा गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी अयोध्या में क्यों हार गई? इसके जवाब में पूर्व सांसद ने कहा कि इसकी विवेचना फिर कभी होगी।

अयोध्या में क्यों हारी बीजेपी?

बृजभूषण सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि कोई मेरे से पूछे कि अयोध्या और आसपास की सीटें क्यों हारे, तो मैं जवाब दूं। अयोध्या को पूरी तरह से कैदखाना में बदलकर रख दिया गया। शहर के हर क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई थी। संतों से गृहस्थों का मिलना जुलना तक बंद हो गया था। काफी विरोध के बाद कुछ बैरियर खुले हैं। रास्तों पर दीवारें बना दी गई थीं। आखिर क्यों यह सब किया गया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY