मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
पत्नी की मांग में आखिरी सिंदूर… और अगले ही पल पति ने भी तोड़ दिया दम, औरैया की घटना ने हर किया को झकझोरा​ | अभी अभीः पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को उठाकर ले गई पुलिस-जमकर हंगामा​ | महिलाओं में ट्यूब ब्लॉक होना खतरनाक, इसका कैसे पता चलता है, एक्सपर्ट से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Yogi Cabinet Decisions: योगी कैबिनेट में उच्च शिक्षा विभाग के तीन प्रस्ताव समेत 16 प्रस्तावों को मंजूरी, दो नए एक्सप्रेसवे को मिली हरी झंडी​

Yogi Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 16 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में बुनियादी ढांचे, परिवहन और विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे […]

Yogi Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 16 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में बुनियादी ढांचे, परिवहन और विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 117 किलोमीटर लंबे विंध्यपूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को भी हरी झंडी मिल गई है। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

बैठक में आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। साथ ही, इन परियोजनाओं के EPC मोड में निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई। कैबिनेट ने महिला कल्याण, गृह, उच्च शिक्षा, राज्य कर, परिवहन, स्टांप एवं पंजीकरण और सहकारिता विभाग से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की।

बैठक में यह भी तय किया गया कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित होगा। इस दौरान राज्य सरकार अपने विधायी कार्यों को आगे बढ़ाएगी। वहीं, विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। ऐसे में आगामी सत्र के संसद की तरह हंगामेदार रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY