शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP: कानपुर में बंद कार के अंदर शव मिलने से सनसनी… जांच में जुटी पुलिस​ | Friendship Day 2026: सच्चे दोस्त आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में कैसे करते हैं मदद?​ | राम मंदिर चंदा चोरी केस: नई SIT का बड़ा एक्शन, चंपत राय समेत ट्रस्टियों को नोटिस, 200 से ज्यादा लोग जांच के दायरे में​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: कानपुर में बंद कार के अंदर शव मिलने से सनसनी… जांच में जुटी पुलिस​

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के रावतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चारपहिया वाहन के अंदर चालक सीट पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया. हालांकि, […]

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के रावतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चारपहिया वाहन के अंदर चालक सीट पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया. हालांकि, मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, शनिवार को करीब शाम 4:30 बजे सूचना मिली कि थाना रावतपुर क्षेत्र में खड़ी एक कार के चालक की सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति मृत मिला. गाड़ी का नंबर UP78JC9674 बताया गया है.मृतक की पहचान शशिकांत कन्नौजिया निवासी गीता नगर, थाना काकादेव, कानपुर नगर के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

कार में मिला शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने वाहन की भी जांच की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत किन परिस्थितियों में हुई. हालांकि शुरुआती जांच में किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. इसलिए शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य और अंतिम समय की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

रावतपुर पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है और पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY