शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
आधार कार्ड मांगा तो 9 दिन में छोड़ी ट्रेनिंग… PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका का नया सच, नेल आर्ट सेंटर में बताया था फर्जी नाम​ | संसद परिसर में विपक्ष के चढ़ावा चोरी स्वांग से भड़के सनातनी, साधु-संतों ने की पप्पू यादव की लोकसभा सदस्यता रद करने की मांग​ | PM Kisan Yojana: किसानों को 3.15 लाख करोड़ का तोहफा मिला, लेकिन 24वीं किस्त कब आएगी? इस तारीख पर चर्चा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शिव हैं कल्याणकारी, बनी रहे उनकी कृपा… सावन के बेस्ट कोट्स, अपनों को भेजें शुभकामनाएं​

शिव का मतलब होता है कल्याणकारी और देवों के देव महादेव सदा लोगों पर कृपा बरसाते हैं. आज सावन के महीने की शुरुआत हो रही है और ये पावन माह भगवान शिव को समर्पित है. इस बार सावन का महीना 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा. इस माह में उनकी विशेष पूजा और अर्चना […]

शिव का मतलब होता है कल्याणकारी और देवों के देव महादेव सदा लोगों पर कृपा बरसाते हैं. आज सावन के महीने की शुरुआत हो रही है और ये पावन माह भगवान शिव को समर्पित है. इस बार सावन का महीना 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा. इस माह में उनकी विशेष पूजा और अर्चना की जाती है ताकि उनका आशीर्वाद और कृपा बनी रहे. शिव के भक्त जलाभिषेक करते हैं. इसके अलावा सावन के हर सोमवार पर व्रत भी रखा जाता है. कहते हैं कि सावन के सोमवार पर व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है.

व्रत रखने और पूजापाठ के साथसाथ अपनों को सावन की शुभकामनाएं भी भेजी जाती हैं. सावन के शुरू होने पर आप अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिवार वालों को ये बेस्ट शुभकामनाएं भेज सकते हैं. जानें….

अपनों को भेजें सावन की ये शुभकामनाएं

सावन शुरू होते ही सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर शुभकामना संदेशों की भरमार देखने को मिलती है. अगर आप भी अपने अपनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये संदेश आपके काम आ सकते हैं.

भगवान शिव को समर्पित सावन का ये महीना आपके जीवन में खुशियों की बरसात करे. आपका हर दुख, चिंता और हर मुसीबत हमेशान के लिए दूर हो जाए.. हरहर महादेव!!

हरहर महादेव!! भगवान शिव की भक्ती में है असली शक्ति, उनकी कृपा बनी रहे यही है आपके लिए करते हैं यही प्रार्थना. सावन के पावन माह की ढेरों शुभकामनाएं!!

सावन की हर हरियाली आपके जीवन में नई खुशियों का संदेश लेकर आए और भगवान शिव का आशीर्वाद आपके हर कदम को सफलता की ओर ले जाए. शुभ सावन!

भोलेनाथ की हो ऐसी कृपा कि आपके जीवन में कभी न आए कोई दुख. आपकी पूरी हो हर कामना यही है दिल से आशा, कभी न हाथ लगे आपके निराशा.. सावन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!!

शिव हैं कल्याणकारी, उनका नाम ही सबसे बड़ा सहारा है. इस सावन उनकी कृपा से आपका जीवन प्रेम, स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाए. हर हर महादेव!

जिस पर भगवान शिव का आशीर्वाद होता है उसके जीवन की हर मुश्किल राह आसान हो जाती है. मेरे और मेरे परिवार की तरफ से आशा है कि इस सावन भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करें. हैप्पी सावन 2026!!

आपके और आपके परिवार पर भोलेनाथ की कृपा इस कदर हो कि जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का निरंतर प्रवाह बना रहे. आपको सावन के पावन माह की बहुतबहुत शुभकामनाएं!!

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY