सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
स्किन के लिए राइस वाटर को पीना भी ट्रेंड में, ऐसा करना सही या गलत? डर्मेटेलॉजिस्ट से जानें​ | सौरभ जोशी के माइलेज घटने वाले दावे में कितनी सच्चाई? Mercedes-Benz ने तोड़ी चुप्पी​ | ARTO Arrested: पूर्व ARTO ललित कुमार गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इंग्लैंड सीरीज में शर्मनाक हार के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बदली टीम इंडिया, ये खिलाड़ी बाहर​

बीते दिन भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की T20 सीरीज का समापन हुआ है। इस सीरीज में भारतीय टीम ने एक भी जीत हासिल नहीं कि है। इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम को जिम्बाब्वे  के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए रवाना होना है, लेकिन इससे पहले टीम से कुछ […]

बीते दिन भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की T20 सीरीज का समापन हुआ है। इस सीरीज में भारतीय टीम ने एक भी जीत हासिल नहीं कि है। इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम को जिम्बाब्वे  के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए रवाना होना है, लेकिन इससे पहले टीम से कुछ स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

इसी के साथ ही जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया गया है, तो आइए आपको इस सीरीज के लिए टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं। इसी के साथ ही टीम से बाहर होने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।

BCCI ने किया वरुण चक्रवर्ती को Team India से बाहर

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारतीय टीम के घातक गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। इंग्लैंड सीरीड में वरुण ने टीम के लिए 3 मैच खेले इस दौरान उन्होंने अपने नाम केवल 1 विकेट दर्ज किया।

वहीं चौथे मैच में वह इंजरी का शिकार हो गए, जिसके कारण उन्हें आराम करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रही है।

IPL के इस टीम के खिलाड़ी को मिला Team India में मौका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार BCCI ने वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद IPL टीम RR के खिलाड़ी रवि बिश्नोई को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाने वाला है।

हालाकि रवि विश्नोई ने आयलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है, लेकिन BCCI एक बार और रवि विश्नोई पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें इस सीरीज के लिए टीम में शामिल कर सकती है। बता दें कि अभी इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए Team India का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा इस महीने के आखिर में शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 और तीसरा 26 जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए Team India का संशोधित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर , वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा , ईशान किशन , शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह .
 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY