शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नशीला पानी, उर्दू में बुदबुदाना, फिर रेप… नागपुर में IAF अधिकारी की बीवी का धर्मांतरण करने वाला फरार मौलवी अरेस्ट​

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले का तीसरा और मुख्य आरोपी मौलाना मजरत महमूद मकसूद घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था. उसने […]

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले का तीसरा और मुख्य आरोपी मौलाना मजरत महमूद मकसूद घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था. उसने बुधवार देर रात सोनेगांव पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी मौलाना को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

इस मामले में मुख्य आरोपी अय्याज मदारे और उसका साथी अमीन शेख पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं. अब तीसरे आरोपी मौलाना की गिरफ्तारी से पुलिस को इस घिनौने अपराध से जुड़े कई बड़े सुराग मिलने की उम्मीद है. गिरफ्तार मौलवी ने ही महिला का जबरन धर्मांतरण कराने और निकाह करवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी. पुलिस अब आरोपियों से निकाहनामा बरामद करने का प्रयास कर रही है. साथ ही इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि क्या इस पूरे सिंडिकेट में कुछ और लोग भी शामिल हैं और क्या इन आरोपियों ने पहले भी किसी अन्य महिला को इस तरह अपना शिकार बनाया है.

कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर बनाए आपत्तिजनक वीडियो

दर्ज FIR के अनुसार, पीड़ित महिला की आरोपी अय्याज मदारे से पुरानी जानपहचान थी, क्योंकि वे स्कूल में साथ पढ़ते थे. 8 फरवरी, 2025 को नागपुर के एक होटल में मुलाकात के दौरान अय्याज ने 24 वर्षीय पीड़िता के कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया. महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं. इन्हीं वीडियो के दम पर आरोपी महिला को लगातार ब्लैकमेल करने लगा और पति को भेजने व सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बारबार रेप किया. आरोपी ने पीड़िता से करीब 4 लाख भी जबरन वसूल लिए.

‘काला जादू’ और सम्मोहन का खौफनाक खेल

इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता रोतीबिलखती हुई आरोपी अय्याज से खुद को छोड़ने की भीख मांग रही है. वीडियो में आरोपी जबरदस्ती महिला का हाथ पकड़े हुए है, कुछ धार्मिक मंत्र पढ़ रहा है और उसके चेहरे पर फूंक मार रहा है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि अय्याज अक्सर प्लास्टिक की बोतल में कोई संदेहास्पद तरल पदार्थ लाता था और उसे जबरन पिला देता था. इसके बाद वह उर्दू में कुछ बुदबुदाता था और इसे काला जादू व सम्मोहन बताकर उसके साथ दुष्कर्म करता था.

छिंदवाड़ा के मौलाना ने कलमेस्वर ले जाकर कराया जबरन निकाह

प्रताड़ना की हदें पार करते हुए, बीते 31 मई को मुख्य आरोपी अय्याज और उसका साथी अमीन शेख महिला को जबरन कलमेस्वर ले गए. वहां मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बुलाए गए हजरत मौलाना मजरत महमूद मकसूद ने जबरन कुछ धार्मिक अनुष्ठान करवाए. पीड़िता को डराधमकाकर उसकी मर्जी के खिलाफ ‘कुबूल है’ कहलवाया गया. इसके बाद मौलाना ने घोषणा कर दी कि महिला का धर्म परिवर्तन हो चुका है और अब वह अय्याज की पत्नी है. इस खौफनाक जाल से जैसेजैसे बाहर निकलकर पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अब तीनों मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY