बुधवार, 29 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
पहले गर्लफ्रेंड पर दागीं तीन गोलियां, फिर खुद को मारी गोली… मेरठ में प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल!​ | Gluten Free Diet Trend: ग्लूटेन कैसे शरीर को पहुंचाता है नुकसान, ये लोग रहे अलर्ट, एक्सपर्ट ने बताया​ | ओलंपिक 2028 खेलने के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, बुमराह, मयंक और प्रिंस के साथ इन खिलाड़ियों को मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

जल्द लॉन्च होगा Maruti Fronx का नया मॉडल, पहली बार मिलेगा ADAS और 35 km का माइलेज!​

मारुति सुजुकी अपनी नई 2026 Fronx फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हाल ही में कंपनी ने नई Brezza Facelift पेश की थी और अब बारी Fronx की है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही स्पाई तस्वीरों और […]

मारुति सुजुकी अपनी नई 2026 Fronx फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हाल ही में कंपनी ने नई Brezza Facelift पेश की थी और अब बारी Fronx की है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही स्पाई तस्वीरों और वीडियो से साफ संकेत मिल रहे हैं कि नई Fronx की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है.

नई Fronx में बाहर और अंदर दोनों जगह कई छोटे लेकिन अहम बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके अलावा पहली बार इस SUV में ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

मिलेगा नया और स्पोर्टी लुक

स्पाई तस्वीरों के मुताबिक, 2026 Maruti Fronx का फ्रंट डिजाइन पहले से ज्यादा आकर्षक होगा. इसमें नई Uशेप डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेगी. वहीं टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में सिल्वर की जगह गनमेटल ग्रे फिनिश और बीच में लाल रंग की स्टाइलिश स्ट्रिप दी जाएगी, जिससे इसका लुक और भी स्पोर्टी लगेगा. इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिलेगा. इसमें नया सिल्वर स्किड प्लेट लगाया जाएगा, जो SUV को ज्यादा दमदार लुक देगा. इसके साथ ही नए डिजाइन के अलॉय व्हील और पीछे के हिस्से में भी हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

पहली बार मिलेगा ADAS

नई Fronx की सबसे बड़ी खासियत इसका Level2 ADAS सिस्टम हो सकता है. टेस्टिंग के दौरान कई गाड़ियों में Suzuki के लोगो के नीचे रडार सेंसर देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी इस SUV में एडवांस सेफ्टी तकनीक देने वाली है. ADAS के अंदर लेन चेंज असिस्ट, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, टक्कर से बचाव जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं. इससे Fronx पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बन जाएगी.

केबिन में भी होंगे नए फीचर्स

नई Fronx का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा. इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री, नए इंटीरियर ट्रिम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा मौजूदा मॉडल के कई फीचर्स भी इसमें बने रहेंगे. इनमें वायरलेस फोन चार्जर, हेडअप डिस्प्ले , सुजुकी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हो सकते हैं.

इंजन में नहीं होगा बदलाव

इंजन की बात करें तो नई Fronx में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इसमें मौजूदा 1.2लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता रहेगा. दोनों इंजन पहले की तरह मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2027 में Maruti Fronx का Strong Hybrid वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है. इसमें कंपनी का नया इनहाउस डेवलप किया गया HEV Strong Hybrid सिस्टम मिलेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि यह Hybrid तकनीक 35 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है. अगर ऐसा होता है, तो Fronx भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV में शामिल हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY