गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IND vs ENG: दूसरे वनडे के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये खिलाड़ी, पूरी सीरीज से हो सकता है बाहर!​ | नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में बड़ा हादसा टला, फ्लैट की छत का हिस्सा गिरा; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल​ | IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सेकंड क्लास के छात्रों को पढ़ा रहे थे कलमा! हैदराबाद के स्कूल में होमवर्क पर बवाल… प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग​

Sayeedabad Teacher Terminated: खबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से है. यहां सईदआबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूसरी कक्षा के मासूम बच्चों को कथित रूप से एक विशेष धर्म से जुड़ा होमवर्क देने का मामला प्रकाश में आया. इस घटना के सामने आते ही छात्र के मातापिता और BJP […]

Sayeedabad Teacher Terminated: खबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से है. यहां सईदआबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूसरी कक्षा के मासूम बच्चों को कथित रूप से एक विशेष धर्म से जुड़ा होमवर्क देने का मामला प्रकाश में आया. इस घटना के सामने आते ही छात्र के मातापिता और BJP नेताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.

मामला तूल पकड़ते ही सक्सेस ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया. स्कूल प्रबंधन ने 15 जुलाई को एक आधिकारिक आदेश जारी कर सईदआबाद शाखा में मदर टीचर के पद पर कार्यरत शिक्षिका की सेवाएं 16 जुलाई से तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं. प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि उक्त शिक्षिका को भविष्य में भी इस ग्रुप के किसी भी संस्थान में रोजगार के लिए आवेदन करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

कैंपस के बाहर BJP का उग्र प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

इधर, धार्मिक होमवर्क की बात फैलते ही बुधवार को स्कूल परिसर के बाहर भारी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए. प्रदर्शनकारियों ने संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल की मान्यता तुरंत रद्द करने, इसे स्थायी रूप से बंद करने और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग की. कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए हैदराबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और विरोध प्रदर्शन कर रहे कई भाजपा कार्यकर्ताओं व अभिभावकों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए भाजपा नेता अंदेला श्रीरामुलु यादव ने स्कूल के पाठ्यक्रम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “कक्षा दो के बच्चों को कलमा क्यों पढ़ाया जा रहा है? मासूम बच्चे खुद बयां कर रहे हैं कि स्कूल के भीतर क्या हुआ.” उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एआईएमआईएम नेताओं का हाथ होने का दावा किया.

Hyderabad, Telangana | Success, The School, Sayeedabad, has terminated its teacher Shaik Aisha Parveen for allegedly giving religious homework for Class 2 students.

The letter reads “Further you are informed that you are permanently disqualined to apply for employment in future pic.twitter.com/nCrJ73QtcT

— ANI July 16, 2026

कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े अधिवक्ता

इस बीच, भाजपा नेता और जानेमाने अधिवक्ता करुणा सागर भी स्कूल परिसर पहुंचे, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. करुणा सागर ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैं यहां पुलिस से ये पूछने आया हूं कि इस मामले में अब तक प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई है? हमारी मांग है कि उस प्रिंसिपल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए जो मासूम छात्रों पर यह सब थोप रहा है.”

सईदआबाद थाने में अभिभावकों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई या जांच को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY