बुधवार, 29 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा-बुमराह की वापसी; युवा खिलाड़ियों पर भी जताया भरोसा​ | Aviation stocks: एविएशन सेक्टर में बड़े रिफॉर्म करने की तैयारी, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन!​ | कौन हैं सारांश जैन? 33 साल के ऑलराउंडर को वॉशिंगटन सुंदर की जगह मिला टीम इंडिया में मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘E20 में मेरी भूमिका नहीं…’, गडकरी को हाईकोर्ट से हरी झंडी, मेटा-गूगल और X पर कर सकेंगे केस​

Nitin Gadkari Role in E20 Petrol: इथेनॉल ब्लेंडेड यानी ई20 पेट्रोल को लेकर इन द‍िनों देशभर में चर्चा का माहौल है. कई सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी पर न‍िशाना साधा जा रहा है. अब केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक सिविल याचिका के जर‍िये साफ क‍िया क‍ि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल […]

Nitin Gadkari Role in E20 Petrol: इथेनॉल ब्लेंडेड यानी ई20 पेट्रोल को लेकर इन द‍िनों देशभर में चर्चा का माहौल है. कई सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी पर न‍िशाना साधा जा रहा है. अब केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक सिविल याचिका के जर‍िये साफ क‍िया क‍ि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 में उनकी क‍िसी तरह की भूमिका नहीं है. गडकरी ने याच‍िका में आरोप लगाया क‍ि एआई से बनाए गए डीपफेक और फर्जी ऑनलाइन कंटेंट के जरिये उन्हें और उनके पर‍िवार को इस पॉल‍िसी से होने वाले फायदे से गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को नितिन गडकरी को मेटा, गूगल, X और अन्य के खिलाफ केस दर्ज दायर कराने की अनुमति दे दी है. इस याचिका में झूठे, मनगढ़ंत और मानहानिकारक एआईजनरेटेड वीडियो और डिजिटल कंटेंट को हटाने की मांग की गई है. प्रस्तावित याचिका के अनुसार, ऑनलाइन पोस्ट और डीपफेक वीड‍ियो के जरिये गडकरी को इथेनॉलब्लेंडिंग प्रोग्राम के अहम सूत्रधार के रूप में बताया जा रहा है. साथ ही यह भी झूठा दावा किया जा रहा है कि इससे उनके परिवार को फाइनेंश‍ियल रूप से फायदा हुआ है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने म‍िलकर ल‍िया इथेनॉल ब्लेंडिंग का फैसला
हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया क‍ि एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम पूरी तरह से केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृत‍िक गैस मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र के तहत आता है, न कि न‍िति‍न गडकरी के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत. गडकरी के नागपुर ऑफ‍िस ने भी साफ क‍िया क‍ि इथेनॉल ब्लेंडिंग को लागू करने का फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल की तरफ से ल‍िया गया है. याचिका में यह भी ज‍िक्र क‍िया गया क‍ि इसका मकसद जनता की बहस या हेल्‍दी ड‍िस्‍कशन को रोकना नहीं है.

भ्रामक और अपमानजनक सामग्री पर लगाम लगाने की मांग
याचिका में यह भी कहा गया क‍ि इस मुकदमे का मकसद जनता को किसी फैसले पर निष्पक्ष चर्चा या आलोचना करने से रोकना नहीं है, बल्कि फर्जी, भ्रामक और अपमानजनक सामग्री पर लगाम लगाना है जो उनके व्यक्तित्व अधिकारों का गलत तरीके से उपयोग करती है. गडकरी के वकील संदीप लड्डा ने अदालत को बताया कि यह मानहानिकारक कंटेंट हर जगह उपलब्ध है. इस पर न्यायमूर्ति अभय आहूजा ने मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है.

फर्जी वीडियो को हटाने की मांग
गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इन फर्जी वीडियो को हटाने और रोकने के निर्देश देने की मांग की है. इस पर अदालत की तरफ से जल्द सुनवाई की जाएगी. दरअसल, प‍िछले द‍िनों से देशभर के पेट्रोल पंपों पर E20 पेट्रोल की ब‍िक्री को लेकर लोगों की नाराजगी है. लोगों का आरोप है क‍ि इथेनॉल म‍िले हुए इस पेट्रोल से वाहनों में खराबी आ रही है. इतना हीं नहीं, कई सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में यह दावा क‍िया गया क‍ि न‍ित‍िन गडकरी के पर‍िवार को इससे सीधे तौर पर फायदा हो रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY