मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Toyota Hilux का नया अवतार लॉन्च, पहले से ज्यादा स्टाइलिश और स्मार्ट बनी पिकअप​ | White Rice Eating Mistakes: क्या सफेद चावल खाने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें​ | Kanpur News: 6 महीने तक चाय में क्या मिलाती रही पत्नी? पति और सास-ससुर सब बीमार, CCTV कैमरे में हुआ रिकॉर्ड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mathura Crime News: प्रेमी के लिए बेटे की हत्या की! एक महीने बाद मां पर FIR, 3 साल के मासूम के मर्डर का आरोप​

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में लगभग एक माह पूर्व तीन वर्षीय मासूम की हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू […]

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में लगभग एक माह पूर्व तीन वर्षीय मासूम की हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शिकायतकर्ता कृष्ण मुरारी के अनुसार, 28 जून की शाम उनकी पत्नी रुचि ने फोन कर बताया कि उनका करीब तीन वर्षीय बेटा माधव कई बार जगाने के बावजूद नहीं उठ रहा है. इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने इसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया.

मां ने ही की मासूम की हत्या

पिता का आरोप है कि कुछ समय बाद उन्होंने अपनी पत्नी को एक युवक से फोन पर बातचीत करते हुए सुना, जिसमें कथित रूप से बच्चे की मौत का जिक्र किया जा रहा था. इसके बाद पूछताछ करने पर पत्नी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था और फोन पर बातचीत के दौरान बच्चे के शोर मचाने से नाराज होकर उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित प्रेमी को भी घटना की जानकारी थी.

पुलिस कर रही जांच

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मां और उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, अन्य तकनीकी साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान भी जुटा रही है. थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY