शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
सरकारी गारंटी के साथ हर महीने कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का जानिए पूरा गणित​ | सचिन तेंदुलकर ने Sir Garfield Sobers को दी भावुक विदाई, कहा – आप अद्वितीय थे​ | सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले! 8वें वेतन आयोग में HRA में मिल सकती है बड़ी बढ़ोतरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Administrative Reshuffle: लखनऊ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई SDM के कार्यक्षेत्र बदले, 8 PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी​

UP Administrative Reshuffle: : उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस आदेश के तहत 8 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सदर, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, बीकेटी और मलिहाबाद समेत कई अहम पद शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ में प्रशासनिक स्तर […]

UP Administrative Reshuffle: : उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस आदेश के तहत 8 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सदर, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, बीकेटी और मलिहाबाद समेत कई अहम पद शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत आठ पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

IAS साहिल सिंह को बख्शी का तालाब के SDM पद से हटाकर सदर SDM बनाया गया है।

PCS मनोज सिंह, जो अब तक सदर SDM थे, उन्हें मलिहाबाद SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS अभिषेक सिंह, जो प्रयागराज से स्थानांतरित होकर लखनऊ आए हैं, उन्हें सरोजनीनगर SDM बनाया गया है।

PCS आकाश सिंह को मोहनलालगंज SDM नियुक्त किया गया है।

PCS आकाश सिंह को बख्शी का तालाब SDM की जिम्मेदारी दी गई है।

PCS अंकित शुक्ला को सरोजनीनगर SDM के पद से हटाकर ACM5 बनाया गया है।

PCS रामदेव को ACM1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS प्रदीप कुमार को ACM3 नियुक्त किया गया है

ये भी पढ़ें:

काफी समय बाद हुआ प्रशासनिक बदलाव

लखनऊ में लंबे समय बाद एक ही आदेश में इतने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई नए पीसीएस अधिकारियों की राजधानी में तैनाती के साथसाथ विभिन्न तहसीलों और प्रशासनिक इकाइयों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को शासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।  

ये भी पढ़ें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY