मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
घुटनों के बल 2,400 KM की शिव तपस्या, मेरठ के हरपाल नाथ की अद्भुत कांवड़ यात्रा​ | पानी के पहरे में बेबस जिंदगी! कहीं घरों में घुसा सैलाब, तो कहीं ड्रोन से पहुंचे निवाले​ | प्रह्लाद जोशी पर राहुल गांधी का हमला, बोले- दुष्कर्मियों का बचाव करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Toyota Hilux का नया अवतार लॉन्च, पहले से ज्यादा स्टाइलिश और स्मार्ट बनी पिकअप​

टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक Toyota Hilux का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी है. नई Hilux को पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन, आधुनिक इंटीरियर और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है. हालांकि कंपनी ने इसकी ऑफरोड […]

टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक Toyota Hilux का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी है. नई Hilux को पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन, आधुनिक इंटीरियर और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है. हालांकि कंपनी ने इसकी ऑफरोड क्षमता से कोई समझौता नहीं किया है. यानी यह पिकअप पहले की तरह कठिन रास्तों पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन अब शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए भी पहले से ज्यादा आरामदायक होगी.

नई Toyota Hilux का बाहरी डिजाइन पूरी तरह से नया बनाया गया है. इसमें पहले से बड़ी फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, नए LED हेडलैंप और ज्यादा मस्कुलर फेंडर दिए गए हैं. इन बदलावों की वजह से इसका लुक पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रीमियम दिखाई देता है. हालांकि इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह बड़ा कार्गो बेड मिलता है, जिसमें 500 किलोग्राम तक सामान ले जाया जा सकता है. सामान चढ़ाने और उतारने को आसान बनाने के लिए कंपनी ने लोड बेड के दोनों तरफ नए डेक स्टेप्स भी दिए हैं.

आरामदायक नए फीचर्स

नई Hilux को एटीट्यूड ब्लैक, इमोशनल रेड, ऐश, सुपर व्हाइट, सल्फर मेटैलिक और प्लैटिनम पर्ल व्हाइट मेटैलिक जैसे छह शानदार कलर में खरीद सकते हैं. केबिन की बात करें तो इसमें पहले से ज्यादा प्रीमियम और एडवांस इंटीरियर दिया गया है. डैशबोर्ड का डिजाइन नया और ज्यादा साफसुथरा बनाया गया है. इसमें 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो 8 स्पीकर के साथ आता है. कंपनी ने ड्राइविंग से जुड़े जरूरी कंट्रोल्स को इंफोटेनमेंट और एसी कंट्रोल से अलग रखा है, ताकि खासकर ऑफरोडिंग के दौरान ड्राइवर को इन्हें इस्तेमाल करने में आसानी हो.

खराब रास्तों पर शानदार प्रदर्शन

मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो नई Hilux में पहले वाला मजबूत लैडरफ्रेम चेसिस और 4व्हील ड्राइव सिस्टम बरकरार रखा गया है. लेकिन अब इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, बेहतर ट्यून किया गया सस्पेंशन और मल्टी टेरेन सेलेक्ट सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है. इससे अलगअलग तरह की सड़कों और खराब रास्तों पर गाड़ी चलाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

नई Hilux में वही 2.8लीटर टर्बोडीजल इंजन दिया गया है, जो 201bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD सिस्टम मिलता है. कंपनी इस पिकअप को GX और VX वेरिएंट में लेकर आई है. GX वेरिएंट को 4×2 और 4×4 दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY