उत्तर प्रदेश में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासी बवाल जारी है. सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज रामपुर जाएगा. इस नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय करेंगे. जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने की मांग करेंगे. इसके लिए धरना देंगे. जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में वर्तमान विधायक के साथसाथ पूर्व विधायक भी शामिल हैं. बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 2006 में हुई थी और इसके संस्थापक समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान हैं.

जिला प्रशासन रामपुर द्वारा इस पर बुलडोजर एक्शन की कार्यवाही की जा रही है. इसको लेकर सपा नेता नाराज हैं और आजम खान को सपोर्ट करने के लिए रामपुर जा रहे हैं. सपा का कहना है कि यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाना शैक्षिक ढांचे और ‘शिक्षा के अधिकार’ को ध्वस्त करने जैसा है. यह संवैधानिक भावना के विपरित है. प्रशासन और सरकार का यह कदम समाज के गरीब, पिछड़े और दलित वर्गों को शिक्षा से वंचित करने जैसा है. यहां से नाम मात्र की फीस पर सभी धर्मों के लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…