मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
सावन में ‘नॉनवेज फ्री’ रहेगा वाराणसी कैंट स्टेशन, 183 CCTV कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी​ | राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, हिरासत में लिए जाने के दौरान…​ | डबल हुआ Adani ग्रुप की इस कंपनी का मुनाफा, 3 महीने में छापे ₹1,149 करोड़, शेयर ने भी बनाया रिकॉर्ड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

National Award जीतने के बाद माता-पिता संग महाकाल की शरण में पहुंचे Kartik Aaryan, ‘शयन आरती’ में हुए शामिल​

Kartik Aaryan को उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम खम दिखा चुके कार्तिक आर्यन ने आखिरकार अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीत लिया है। उन्हें फिल्म चंदू चैंपियन में अपनी परफॉर्मेंस के लिए इस सम्मान से नवाजे जाने की […]

Kartik Aaryan को उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम खम दिखा चुके कार्तिक आर्यन ने आखिरकार अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीत लिया है। उन्हें फिल्म चंदू चैंपियन में अपनी परफॉर्मेंस के लिए इस सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की गई है।

अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के कुछ दिनों बाद, एक्टर कार्तिक आर्यन आशीर्वाद लेने के लिए अपने मातापिता के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर गए। एक्टर ने मंदिर की पवित्र ‘शयन आरती’ में हिस्सा लिया और इस पवित्र जगह पर पूजाअर्चना की।

माता पिता के साथ किए दर्शन

यहां के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कार्तिक को पूजा करने से पहले नंदी हॉल में हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए एक्टर के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उनके मातापिता भी मौजूद थे।

हर बार कार्तिक आर्यन जाते हैं महाकालेश्वर

कार्तिक ने इस पवित्र यात्रा की एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ‘जय महाकाल’। कार्तिक हर साल बाबा महाकाल के दर्शन करने जाते हैं। अक्सर देखा गया है कि वे अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में हुई हर बड़ी चीज के लिए महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेने जाते हैं।

चंदू चैंपियन के बारे में

कार्तिक ने हाल ही में ‘चंदू चैंपियन’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड जीता है, जो उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के किरदार को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से ही खूब सराहना मिली है और कई लोगों ने इसे उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक बताया। इस मशहूर एथलीट की बायोपिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में उनका किरदार निभाने के लिए एक्टर ने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी किया।

कार्तिक का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक अगली बार डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इसमें वह ‘इच्छाधारी नाग’ का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म को करण जौहर, महावीर जैन, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मृगदीप सिंह लांबा और सुजीत जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसके अलावा वे अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म में श्रीलीला के साथ नजर आएंगे, फिलहाल इसका टाइटल अनाउंस होगा बाकी है। यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY