शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Love Horoscope For 19 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 19 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | Bareilly News: 5 साल के बेटे ने कहा ‘मम्मी दाल बना दो’, गुस्से में मां ने पी ली जहरीली दवा; हालत गंभीर​ | IAS-IPS-IRS से लेकर सेना के दिग्गज तक… राम मंदिर CEO की कुर्सी के लिए जबरदस्त मुकाबला!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ससुराल में काम नहीं आया ‘अफसर’ वाला रुतबा!: शादी के 15 दिन बाद पति से मांगे 40 लाख, फर्जी IAS महिला गिरफ्तार​

Fake IAS Woman Arrest: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खुद को IAS अधिकारी बताकर शादी करने और फिर पति से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान साधना के […]

Fake IAS Woman Arrest: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खुद को IAS अधिकारी बताकर शादी करने और फिर पति से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान साधना के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उसने अपनी पहचान छिपाकर शादी की और बाद में पति को धमकाकर पैसे वसूलने की कोशिश की।

क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार साधना की शादी करीब 15 दिन पहले बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचोमी गांव निवासी अभिषेक कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही साधना पर पति से बदायूं में क्लीनिक खोलने के नाम पर 40 लाख रुपए की मांग की। जब पति ने इसका विरोध किया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने लगी।  

फेसबुक पर हुई थी पहचान

बताया जा रहा है कि, साधना ने पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई के बाद सोशल मीडिया पर खुद को IAS अधिकारी बताकर तस्वीरें और पोस्ट शेयर करना शुरू किया था। पिछले साल फेसबुक के जरिए उसकी पहचान अभिषेक कुमार से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में परिवारों की सहमति से शादी हो गई।

धोखाधड़ी का खुलासा होने पर दर्ज हुआ केस

अभिषेक का आरोप है कि शादी के बाद उन्हें पता चला कि साधना IAS अधिकारी नहीं है और उसने अपनी पहचान को लेकर झूठ बोला था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो महिला ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। अभिषेक ने करीब 15 दिन पहले महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया था।

फरार होने के बाद बदायूं से गिरफ्तारी

एफआईआर दर्ज होने के बाद साधना ससुराल से फरार हो गई थी। पुलिस ने सोमवार शाम उसे बदायूं से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों और अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर दिखाती थी अफसर वाला रुतबा

पुलिस जांच में सामने आया है कि साधना इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर तस्वीरें साझा करती थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या उसने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया था।

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY