गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर से पढ़ाई, रिटायरमेंट के बाद राजनीति में एंट्री, कौन थे स्कूटी से विधानसभा जाने वाले सपा विधायक आलम बदी​ | CJP Protest: जंतर-मंतर आंदोलन के बीच बीमार पड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, बोले- ‘तेज बुखार है, पेनकिलर के सहारे लड़ाई जारी है’, दिल्ली से कई शहरों तक फैला आंदोलन​ | जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए धरना, आजम के समर्थन में आज रामपुर पहुंच रहा सपा डेलीगेशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आखिरकार पेपर लीक पर टूटी पीएम मोदी की चुप्पीः बोली ये बात-आप भी जानें​

नई दिल्ली। जंतरमंतर पर बुधवार रात को प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। कुछ छात्रों के पास लाठियां भी देखी गईं। जंतरमंतर पर चल रहे पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर लिखा कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए […]

नई दिल्ली। जंतरमंतर पर बुधवार रात को प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। कुछ छात्रों के पास लाठियां भी देखी गईं।
जंतरमंतर पर चल रहे पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर लिखा कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली के जंतरमंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी NEET पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। 21 जुलाई को नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता दिल्ली में पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, पटेल चौक और जनपथ समेत दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

इससे पहले, जंतरमंतर के पास बुधवार रात 8:30 बजे के करीब छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए।

आज के 5 बड़े अपडेट‌्स…

अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर करीब 2000 जवानों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एयरलिफ्ट कर लाया गया।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। हालांकि शाम को सभी स्टेशन खोल दिए गए।

दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन के दौरान RAF के एक जवान पर हमले के मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी RAF जवान के साथ मारपीट करते, RAF के वाहन पर पथराव करते और उसमें तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट में स्टूडेंट्स से मारपीट के मामले में अर्जी पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सरकार से कहा मारपीट के CCTV फुटेज सुरक्षित रखे जाएं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY