गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ में BJP नेता के भतीजे की भैंस हुई चोरी, 48 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाली… याद आई 12 साल पुरानी आजम खान वाली कहानी​ | ‘मैंने टीचर के 10 रुपये नहीं चुराए…’, 10 साल की आयुषी को स्कूल में इतना पीटा, घर आकर मासूम ने दे दी जान​ | क्या पीरियड्स में ठंडा पानी पीना चाहिए? ये मिथक या सच, एक्सपर्ट ने दिया जवाब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए धरना, आजम के समर्थन में आज रामपुर पहुंच रहा सपा डेलीगेशन​

उत्तर प्रदेश में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासी बवाल जारी है. सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज रामपुर जाएगा. इस नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय करेंगे. जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने की मांग करेंगे. इसके लिए धरना देंगे. जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में वर्तमान विधायक के साथसाथ पूर्व विधायक […]

उत्तर प्रदेश में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासी बवाल जारी है. सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज रामपुर जाएगा. इस नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय करेंगे. जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने की मांग करेंगे. इसके लिए धरना देंगे. जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में वर्तमान विधायक के साथसाथ पूर्व विधायक भी शामिल हैं. बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 2006 में हुई थी और इसके संस्थापक समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान हैं.

जिला प्रशासन रामपुर द्वारा इस पर बुलडोजर एक्शन की कार्यवाही की जा रही है. इसको लेकर सपा नेता नाराज हैं और आजम खान को सपोर्ट करने के लिए रामपुर जा रहे हैं. सपा का कहना है कि यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाना शैक्षिक ढांचे और ‘शिक्षा के अधिकार’ को ध्वस्त करने जैसा है. यह संवैधानिक भावना के विपरित है. प्रशासन और सरकार का यह कदम समाज के गरीब, पिछड़े और दलित वर्गों को शिक्षा से वंचित करने जैसा है. यहां से नाम मात्र की फीस पर सभी धर्मों के लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY