शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

भंडारा में 29, 60 लाख का स्कॉलरशिप घोटाला उजागर, 227 फर्जी छात्रों का खुलासा​

Bhandara Scholarship Scam: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत मोहाडी स्थित एक निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के यूडायस कोड का दुरुपयोग कर फर्जी संस्था प्रमुखों के नाम दर्ज कर शासन को 29 लाख 60 हजार 100 रुपये का चूना लगाया गया। इस हाईप्रोफाइल घोटाले के उजागर होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग नागपुर के सहसंचालक संतोष […]

भंडारा में 29, 60 लाख का स्कॉलरशिप घोटाला उजागर, 227 फर्जी छात्रों का खुलासा​

Bhandara Scholarship Scam: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत मोहाडी स्थित एक निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के यूडायस कोड का दुरुपयोग कर फर्जी संस्था प्रमुखों के नाम दर्ज कर शासन को 29 लाख 60 हजार 100 रुपये का चूना लगाया गया। इस हाईप्रोफाइल घोटाले के उजागर होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग नागपुर के सहसंचालक संतोष चव्हान की शिकायत पर मोहाडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भंडारा में 29, 60 लाख का स्कॉलरशिप घोटाला उजागर, 227 फर्जी छात्रों का खुलासा​
भंडारा में 29, 60 लाख का स्कॉलरशिप घोटाला उजागर, 227 फर्जी छात्रों का खुलासा​

अमरावती निवासी शिकायतकर्ता संतोष बापूजी चव्हान 52 वर्तमान में नागपुर विभाग के उच्च शिक्षा सहसंचालक के पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत नागपुर विभाग के छह जिलों के वरिष्ठ महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों को अनुदान वितरण व सेवा संबंधी काम देखना शामिल है।

स्कॉलरशिप घोटाले में बड़ा खुलासा

शैक्षणिक वर्ष 20212022 और 20222023 के दौरान नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत संस्थानों की प्रत्यक्ष जांच करने के निर्देश उनके कार्यालय को प्राप्त हुए थे। इसी आदेश के तहत प्रशासनिक अधिकारी शंकर बर्गे और वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र परतेकी ने मोहाडी स्थित स्व. तुलसीराम तितरमारे निजी संस्था आईटीआई का प्रत्यक्ष दौरा कर जांच की।

OTP से किया गया फर्जी सत्यापन

227 फर्जी छात्रों का खुलासा जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि शासन से प्राप्त सूची के अनुसार 227 छात्रों ने इस प्रशिक्षण संस्थान के लॉगइन का उपयोग कर स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म भरे थे और छात्रवृत्ति का लाभ भी उठाया था।

हालांकि, जब टीम ने संस्थान के वास्तविक रिकॉर्ड और हाजिरी रजिस्टर की जांच की, तो सामने आया कि ये 227 छात्र शैक्षिक वर्ष 202122 और 202223 में इस संस्था में नामांकित ही नहीं थे। मामले की गहराई से जांच करने पर खुलासा हुआ कि जालसाजों ने स्व। तुलसीरामजी तितरमारे निजी आईटीआई के यूडायस कोड का दुरुपयोग किया था।

ओटीपी से हुआ फर्जी सत्यापन

पोर्टल पर संस्था के वास्तविक प्रमुख कृणाल भोंगाडे के स्थान पर शंतुकराव हंबर्डे और मूल इंस्टिट्यूट नोडल ऑफिसर भूषण तितरमारे की जगह जरीना खातून के नाम से फर्जी पद और प्रोफाइल तैयार किए गए। इन फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से ओटीपी और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर 227 बोगस छात्रों के छात्रवृत्ति फॉर्म स्वीकृत कराए गए।

जांच में बड़ा खुलासा

इस तरह आरोपियों ने शासन के खाते से 29,60,100 रुपये की राशि आहरित कर सरकार के साथ बड़ी धोखाधड़ी की। की टीम ने इस फर्जीवाड़े की पुष्टि करने के बाद, सहसंचालक संतोष चव्हान ने मोहाडी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस स्कॉलरशिप घोटाले की आगे की कमान संभालते हुए थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक बेलखेडे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY