बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Ohh My Dog Official Trailer | मासूमियत, हंसी और इमोशन्स का संगम, ‘मिर्ज़ापुर’ से पहले पंकज त्रिपाठी का यह रूप जीत लेगा दिल​ | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच का दायरा बढ़ा, कई जिलों में होगी संपत्तियों की पड़ताल​ | अनोखा प्रयोग! इलेक्ट्रिक कार के लिए ड्रम और गिटार से तैयार हुई खास धुन, आएगी इंजन जैसी आवाज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

World Brain Day: क्यों दिमाग के लिए जरूरी होता है विटामिन बी12? एक्सपर्ट से जानें​

दिमाग हमारे शरीर का मदरबोर्ड है और अगर ये ही कमजोर महसूस करने लगे तो चिंता करना बहुत जरूरी है. आज लोग स्ट्रेस में रहते हैं लेकिन उन्हें इसका पता ही नहीं चलता है. चीजों को भूल जाना, हर समय स्ट्रेस, ध्यान न लगा पाना और ऐसी कई दिक्कतें होती हैं जो दिमाग के बिगड़े […]

दिमाग हमारे शरीर का मदरबोर्ड है और अगर ये ही कमजोर महसूस करने लगे तो चिंता करना बहुत जरूरी है. आज लोग स्ट्रेस में रहते हैं लेकिन उन्हें इसका पता ही नहीं चलता है. चीजों को भूल जाना, हर समय स्ट्रेस, ध्यान न लगा पाना और ऐसी कई दिक्कतें होती हैं जो दिमाग के बिगड़े हुए स्वास्थ्य को दर्शाती हैं. दिमाग की हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है. इसी मौके पर हम आपको दिमाग और विटामिन बी12 के बीच क्या कनेक्शन है ये एक्सपर्ट के जरिए बताने जा रहे हैं.

कहीं आपको भी तो हर समय थकान नहीं रहती है? ये विटामिन बी12 की कमी का संकेत है और ये थकान हमारे दिमाग की सेहत को भी प्रभावित करती है. वर्ल्ड ब्रेन डे के मौके पर जानें दिमाग के लिए विटामिन बी12 क्यों बेहद जरूरी है.

वर्ल्ड ब्रेन डे । World Brain Day 2026

22 जुलाई को मनाए जाने वाले वर्ल्ड ब्रेन डे का उद्देश्य लोगों को ये बताना है कि दिमाग की सेहत कितनी जरूरी है. इसके अलावा न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की रोकथाम, इनकी समय पर पहचान और बेहतर इलाज के बारे में लोगों को बताया जाता है. वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी ने इसकी साल 2014 में शुरुआत की. इस मौके पर दुनियाभर के एक्सपर्ट, हेल्थ इंस्टीट्यूट और संगठन ब्रेन हेल्थ से जुड़ी जानकारियां लोगों से शेयर करते हैं. साथ ही वो लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए भी प्रेरित करते हैं.

दिमाग के लिए क्यों जरूरी है विटामिन बी12

डॉ. लक्ष्मण रामचंद्रन कहते हैं कि जब भी हम ब्रेन हेल्थ की बात करते हैं, तो सबसे पहले नींद, एक्सरसाइज या फिर दिमाग को एक्टिव रखने वाली चीजें याद आती हैं. लेकिन एक विटामिन बी12 एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जिस पर अक्सर ध्यान नहीं जाता. यह हमारे दिमाग और पूरे नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने में बहुत अहम रोल निभाता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो सबसे पहले असर दिमाग और नसों पर दिख सकता है.

कैसे काम करता है विटामिन बी12

यह हमारी नसों के ऊपर मौजूद एक प्रोटेक्टिव लेयर को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिसे Myelin Sheath कहा जाता है. इसे ऐसे समझिए जैसे किसी इलेक्ट्रिक वायर के ऊपर लगी कवरिंग. यही कवरिंग दिमाग से शरीर तक और शरीर से दिमाग तक जाने वाले मैसेज को सही और तेज तरीके से पहुंचाने में मदद करती है. इसलिए, जब विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो ये मैसेज ठीक से नहीं पहुंच पाते और दिमाग की फंक्शनिंग पर असर पड़ सकता है.

इसके अलावा विटामिन बी12 डीएनए बनाने और हेल्दी रेड ब्लड सेल्स बनने में भी मदद करता है. ये रेड ब्लड सेल्स शरीर के हर हिस्से, खासकर दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं. इसलिए शरीर में विटामिन बी12 का सही लेवल बना रहना, ब्रेन के नॉर्मल काम करने के लिए भी जरूरी है.

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

विटामिन बी12 की कमी की एक बात यह है कि इसके लक्षण धीरे धीरे सामने आते हैं. शुरुआत में कई लोगों को बार बार चीजें भूलना, ध्यान लगाने में परेशानी होना, कन्फ्यूजन महसूस होना या मूड में बदलाव जैसे लक्षण दिख सकते हैं. कुछ लोगों को हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन भी महसूस हो सकता है.

रिसर्च बताती है कि विटामिन बी12 की कमी का संबंध कई तरह की न्यूरोलॉजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों से देखा गया है.

किन लोगों में है ज्यादा खतरा

कुछ लोगों में विटामिन बी12 की कमी होने का खतरा ज्यादा होता है. जैसे बढ़ती उम्र के लोग, जो लोग पूरी तरह Vegan डाइट फॉलो करते हैं, या फिर जिन्हें ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसमें शरीर विटामिन बी12 को ठीक से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता. अच्छी बात यह है कि विटामिन बी12 की कमी का पता ब्लड टेस्ट से लगाया जा सकता है और जरूरत के हिसाब से डाइट, सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन से इसका इलाज किया जा सकता है.

इसलिए अगर आपको लंबे समय से भूलने की समस्या, ध्यान लगाने में दिक्कत या हाथ पैरों में झुनझुनी जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें. समय पर जांच और इलाज आपके दिमाग और नसों दोनों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY