शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​ | कर्ज में डूबी मुंबई मेट्रो-1 को मिला सहारा, अब बिना रुकावट चलेगी सेवा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा एयरपोर्ट तक सफर होगा सुपरफास्ट… DND से यमुना एक्सप्रेसवे तक बनेगा 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे; जुड़ेंगे ये सेक्टर​

Noida Elevated Expressway: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी की जा रही है. नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए DND फ्लाईवे से यमुना एक्सप्रेसवे तक 8लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया […]

Noida Elevated Expressway: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी की जा रही है. नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए DND फ्लाईवे से यमुना एक्सप्रेसवे तक 8लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और नोएडा प्राधिकरण मिलकर विकसित करेंगे.

शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण और NHAI के अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट की समीक्षा की. अधिकारियों के अनुसार, नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे DND फ्लाईवे से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के आईIV के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. जल्द ही इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

किया गया ये बदलाव

पहले इस कॉरिडोर को सेक्टर94 स्थित ओखला बैराज से शुरू करने की योजना थी, लेकिन संशोधित प्रस्ताव के तहत इसे सीधे DND फ्लाईवे से जोड़ने का निर्णय लिया गया है. नए रूट के कारण परियोजना की लंबाई करीब 31 किलोमीटर से बढ़कर लगभग 36 किलोमीटर होने की संभावना है.

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग को अंतिम रूप देने से पहले ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के साथ समन्वय किया जाएगा। पहले ओखला बर्ड सैंक्चुअरी और दलित प्रेरणा स्थल के कारण कुछ विकल्पों पर विचार किया गया था, लेकिन बाद में रूट में बदलाव किया गया.

इन सेक्टरों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

यह एलिवेटेड एक्सप्रेसवे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बढ़ने वाले ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है. यह कॉरिडोर सेक्टर94, 95 और 125 से 135 तक के क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जहां बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट ऑफिस, आवासीय परियोजनाएं और गांव स्थित हैं.

यमुना पुश्ता रोड की होगी मरम्मत

बैठक में यमुना पुश्ता रोड की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई. नोएडा प्राधिकरण ने इस कार्य के लिए सिंचाई विभाग को 11 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है. करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को तीन महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY