शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

E20 पेट्रोल पर और छिडी लडाई, पेट्रोल डीलर्स भडके कर दी ये मांग​

Petrol Dealers Association on E20 Petrol: E20 पेट्रोल को लेकर छिड़ा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अभी तक सिर्फ लोग इसका विरोध कर रह थे लेकिन, अब पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन भी खिलाफ हो गया है। ओडिशा के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार से गुहार लगाई है कि वह देश में E20 पेट्रोल लागू […]

Petrol Dealers Association on E20 Petrol: E20 पेट्रोल को लेकर छिड़ा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अभी तक सिर्फ लोग इसका विरोध कर रह थे लेकिन, अब पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन भी खिलाफ हो गया है।

ओडिशा के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार से गुहार लगाई है कि वह देश में E20 पेट्रोल लागू करने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करे। उनका कहना है कि ग्राहक पेट्रोल पंपों पर झगड़ा कर रहे हैं। डीलर्स का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में कई बड़ी कार कंपनियों ने साफ कहा था कि उनकी गाड़ियां E20 पेट्रोल के लिए पूरी तरह सुरक्षित और उनकी टेस्टिंग की जा चुकी है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि पेट्रोल पंप मालिकों की क्या समस्या है और यह विवाद क्यों बढ़ रहा है।

ग्राहक पेट्रोल पंप वालों को ठहरा रहे हैं जिम्मेदार

एसोसिएशन के अध्यक्ष ससंका शेखर साहू ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अपनी परेशानी बताई।
ग्राहकों की नाराजगी जब भी किसी ग्राहक की गाड़ी में E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कोई खराबी आती है, तो वे इसका जिम्मेदार पेट्रोल पंप वालों को मानते हैं और उनसे झगड़ा करते हैं।
डीलर्स की बेबसी साहू ने कहा कि ईंधन से जुड़ी नीतियां सरकार बनाती है, हम नहीं। हमारा काम सिर्फ सरकार द्वारा दिए गए तेल को बेचना है, लेकिन ग्राहकों के गुस्से का सामना हमें करना पड़ रहा है। आप यह वीडियो ऊपर देख सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY