बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
अपना घर खरीदने का मोह छोड़ रही यंग जनरेशन, आखिर क्यों किराए के मकान को मान रहे बेहतर?​ | Horoscope 15 July 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | जोस बटलर ने रचा इतिहास, ODI में 200 मैच खेलने वाले बने दूसरे इंग्लिश क्रिकेटर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राहुल द्रविड़ की होगी बतौर टेस्ट कोच टीम में एंट्री, वनडे और टी20 फ़ॉर्मेट में नही सिर्फ टेस्ट में आएंगे नजर​

Rahul Dravid: IND vs ENG T20 सीरीज के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में कुछ बड़े बदलाव करने की योजना बनाती हुई नजर आ रही है। इस सीरीज के बाद बेन स्टोक्स के संन्यास लेने बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम के हेडकोच ब्रैंडन मैकुलम की भी टेस्ट क्रिकेट से उनके पद की छुट्टी कर […]

Rahul Dravid: IND vs ENG T20 सीरीज के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में कुछ बड़े बदलाव करने की योजना बनाती हुई नजर आ रही है। इस सीरीज के बाद बेन स्टोक्स के संन्यास लेने बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम के हेडकोच ब्रैंडन मैकुलम की भी टेस्ट क्रिकेट से उनके पद की छुट्टी कर दी है। अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अपने नए कोच की तालश में जुट गई है।

वहीं अब खबर सामने आ रही है कि टीम के हेड कोच बनने की लिस्ट में भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक राहुल द्रविड़ को इंग्लैंड के टेस्ट फॉर्मेट में टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

क्या सच में Rahul Dravid को मिलेगा मौका?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हेडकोच पद को संभाल चुके है और उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। बता दें कि राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय टीम ने साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

इसी के साथ ही टीम ने इसके अगले साल यानी की 2024 में टीम ने T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। राहुल द्रविड़ के इस बेहतरीन टैलेंट को देखने के बाद ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम उन्हें इंग्लैंड टीम के लिए रेड बॉल क्रिकेट में कोच पद दे सकती है, लेकिन इसके लिए अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

इंग्लैंड का कोच बनने के ये भी हैं दावेदार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के रेड बॉल हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम के हटने के बाद इस पद के लिए कई सारे बेहतरीन नाम शामिल है। सूत्रों से मिली जानाकी के अनुसार इस लिस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कोच एंडी फ्लावर के साथ ही रिचर्ड डॉसन का नाम लिस्ट में शामिल है।

इसी के साथ ही कई सोशल मीडिया रिपोर्ट में अश्विन का नाम भी देखनों को मिला है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि जल्द ही टीम के नए कोच का ऐलान कर दिया जाएगा।

ब्रैंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड का प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साल 2022 में ब्रैंडन मैकुलम को इंग्लैंड टीम का हेडकोच पद सौंपा गया था। तब से अब तक उनके कार्यकाल में में इंग्लैंड टीम ने कुल 49 टेस्ट मुकाबले खेले है।

इस दौरान टीम ने 27 मुकाबलों में जीत हासिल की है, वहीं 20 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वही घरेलू मैदान में इंग्लैंड टीम ने 28 मैचों में 18 मैचों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY