शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
रोहित शर्मा लॉर्ड्स में नही बल्कि इस टूर्नामेंट में खेलेंगे अपना अंतिम वनडे मैच, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने की पुष्टि​ | Bahraich Crocodile Attack: यूपी के बहराइच में मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को बनाया शिकार, ग्रामीणों की आंखों के सामने नदी में खींच ले गया​ | बार-बार बातें भूल जाते हैं? जानिए कब हो जाना चाहिए सतर्क​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अमेरिका-ईरान में सीजफायर खत्म: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- आज रात फिर उन पर जोरदार हमला करेंगे, खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है अमेरिका​

USIran Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम खत्म हो गया है। तुर्की में नेटो शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान ईरान को लेकर कहा कि संभवत: आज रात फिर उन पर जोरदार हमला करेंगे। अमेरिका ईरान के तट से दूर उसके प्रमुख तेल निर्यात टर्मिनल खार्ग […]

USIran Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम खत्म हो गया है। तुर्की में नेटो शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान ईरान को लेकर कहा कि संभवत: आज रात फिर उन पर जोरदार हमला करेंगे। अमेरिका ईरान के तट से दूर उसके प्रमुख तेल निर्यात टर्मिनल खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि तेहरान इसके खिलाफ कुछ भी नहीं कर पाएगा।

ट्रंप बोले ईरान से कोई और डील नहीं करना चाहते

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में नाटो समिट में कहा कि ईरान के साथ हुआ युद्ध विराम समझौता खत्म हो चुका है। इसके बाद वे अब ईरान से कोई और डील नहीं करना चाहते। ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर क्रूड ऑयल के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं।

ट्रंप बोले वे बीमार लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में ईरान के बारे में कहा कि वे बीमार लोग हैं। मैं उनसे कोई डील नहीं करना चाहता। मुझे लगता है कि ईरान के साथ समझौते का दौर खत्म हो चुका है।

ईरान के साथ नए समझौते की कोई ख्वाहिश नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, नाटो, ग्रीनलैंड और स्पेन को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ किसी नए समझौते की ख्वाहिश नहीं है। मेरा मानना है कि ये मुद्दा अब खत्म हो चुका है।

भारतीय शेयर मार्केट में भारी गिरावट

राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद भारतीय शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को गिरावट के साथ खुलने के बाद आखिरी घंटे में सेंसेक्स 1900 अंक से ज्यादा टूटा। वहीं निफ्टी 550 अंक से ज्यादा गिर गया। ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है, इसलिए शेयर मार्केट में इतनी गिरावट आई।

ये खबर भी पढ़ें: 

क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल

सीज़फायर के बाद ईरान पर फिर अमेरिकी हमला, बंदर अब्बास समेत कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर एक बार फिर बड़े सैन्य हमले किए जाने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदर अब्बास, सीरिक पोर्ट और क़ेश्म द्वीप समेत कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।… pic.twitter.com/eMfkdPmJRn

— Bansal News Official July 8, 2026

अमेरिका ने ईरान पर 8 जुलाई को तेल निर्यात को प्रभावित करने वाले प्रतिबंधों को फिर से लागू किया। अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए। बंदर अब्बास समेत कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई। अमेरिका के प्रतिबंध लागू करने के फैसले के बाद तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। सीजफायर खत्म होने और ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकाईरान वॉर दोबारा शुरू होने का खतरा मंडरा रहा है।

ईरानी संसद के स्पीकर ने कहा ये धमकी, हम नहीं झुकेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि धमकी, दबाव और जबरन वसूली का दौर खत्म हो चुका है। इससे कुछ हासिल नहीं होता। हम किसी कीमत पर नहीं झुकेंगे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY