सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बीवी को मनाने गया पति, साले ने पेट्रोल डाल लगा दी आग, दहल गया इलाका​

अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाने के लिए उसके मायके गांव संघा पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए साले साजन सिंह ने लवप्रीत सिंह पर तेल डालकर आग लगा दी। पंजाब के तरनतारन जिले के गांव […]

अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाने के लिए उसके मायके गांव संघा पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए साले साजन सिंह ने लवप्रीत सिंह पर तेल डालकर आग लगा दी।

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव संघा में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी को मनाने उसके मायके पहुंचे युवक पर उसके साले ने कथित तौर पर तेल डालकर आग लगा दी। इस भयावह घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए आगे आई आरोपी की भाभी भी गंभीर रूप से झुलस गईं और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

साजन ने लवप्रीत पर तेज डालकर लगा दी आग

जानकारी के अनुसार, अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाने के लिए उसके मायके गांव संघा पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए साले साजन सिंह ने लवप्रीत सिंह पर तेल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

साजन की भाभी भी बचाने के लिए में झुलसी, मौत

चीखपुकार सुनकर बीचबचाव के लिए आगे आई आरोपी की भाभी गुरजीत कौर भी आग की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसे दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लवप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। बाद में इलाज के दौरान गुरजीत कौर की भी मौत हो गई।

वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस क्या बोली?

सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY