सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Agra Cantt Railway Station Controvercy: आगरा कैंट स्टेशन पर DSS से मारपीट के बाद बड़ा एक्शन, 2 ASI समेत 4 RPF जवान सस्पेंड​ | फर्जी बैनामा, मालिकाना हक और 28 लाख मुआवजा… मुरादाबाद SSP आवास पर कब्जे की गजब साजिश, 7 पर FIR​ | UP: नाबालिग निकाह, दूसरी शादी पर सख्ती… बागपत के मौलानाओं ने जारी किए ये नए नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को झटका, IB अफसर अंकित शर्मा हत्या मामले में दोषी करार​

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तरपूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। अदालत ने इस मामले में ताहिर हुसैन के साथ चार अन्य आरोपियों को भी हत्या और दंगा भड़काने समेत कई […]

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तरपूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। अदालत ने इस मामले में ताहिर हुसैन के साथ चार अन्य आरोपियों को भी हत्या और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं के तहत दोषी करार दिया है। फैसला सुनकर ताहिर हुसैन अदालत में ही रो पड़ा।

इन आरोपों में दोषी करार
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने ताहिर हुसैन समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ मामले की सुनवाई की। अदालत ने इन आरोपियों में से 5 को दोषी करार दिया। अदालत ने ताहिर हुसैन को दुश्मनी को बढ़ावा देने, दंगा करने, मारपीट, आपराधिक बल का इस्तेमाल और हत्या के आरोपों में दोषी करार दिया।

फरवरी 2020 में दर्ज हुआ था मुकदमा
यह मामला दयालपुर थाने में दर्ज मुकदमे पर आधारित है। आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के पिता रविंद्र कुमार की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया था। पिता रविंदर कुमार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात अंकित शर्मा 25 फरवरी, 2020 को ऑफिस से घर लौटे थे। इसके बाद वह दोबारा घर से बाहर गए थे।

स्थानीय लोगों ने बताई थी, बेटे की हत्या हो गई
शिकायत के अनुसार, जब इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात अंकित शर्मा काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनके परिवार ने उन्हें खोजना शुरू किया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने परिजनों को बताया कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। अंकित शर्मा की लाश चांद बाग पुलिया इलाके में एक मस्जिद के पास खजूरी खास नाले में फेंक गई है।

मामले से जुड़ा घटनाक्रम
1 26 फरवरी 2020 दयालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

2 3 जून 2020 पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया

3 21 अगस्त 2020 कोर्ट ने आरोपपत्र पर संज्ञान लिया

4 5 फरवरी 2021 पुलिस ने पहला पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

5 23 जून 2022 पुलिस ने दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

6 9 दिसंबर 2022 पुलिस ने तीसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

7 23 मार्च 2023 कड़कड़डूमा कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप

खजूरी खास नाले में फेंकी थी लाश
शिकायत के अनुसार, 25 फरवरी 2020 को अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी और शव को चांद बाग पुलिया के पास खजूरी खास नाले में फेंक दिया गया था। बाद में पुलिस ने खजूरी खास नाले से अंकित शर्मा की लाश को बरामद किया था।

क्या आरोप?
शिकायत में आरोप लगाया गया कि ताहिर हुसैन और अन्य लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सभी आरोपी हुसैन के कार्यालय में जुटे थे। हत्या के बाद अंकित की लाश को ठिकाने लगाया गया।

मार्च 2023 में तय किए थे आरोप
अदालत ने 23 मार्च 2023 को ताहिर हुसैन सहित 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दंगा, घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करना, विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना, हत्या और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।

आम आदमी पार्टी ने ताहिर को कर दिया था सस्पेंड
इस मामले में नाम आने के बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को सस्पेंड कर दिया था। ताहिर हुसैन के साथ 10 अन्य आरोपियों में हसीन उर्फ ​​मुल्लाजी उर्फ ​​सलमान, नाजिम, कासिम, समीर खान, अनस, फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब आलम उर्फ ​​बॉबी और मुंताजिम उर्फ ​​मूसा शामिल हैं।

दिल्ली दंगों के दौरान हत्या
अंकित शर्मा की हत्या फरवरी 2020 में नागरिकता कानून सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच उत्तरपूर्वी दिल्ली में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान हुई थी। पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं वाली इन झड़पों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। ताहिर हुसैन पर उकसाने और सार्वजनिक अशांति फैलाने वाले बयान देने के आरोप भी लगाए गए थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY