सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Agra Cantt Railway Station Controvercy: आगरा कैंट स्टेशन पर DSS से मारपीट के बाद बड़ा एक्शन, 2 ASI समेत 4 RPF जवान सस्पेंड​ | फर्जी बैनामा, मालिकाना हक और 28 लाख मुआवजा… मुरादाबाद SSP आवास पर कब्जे की गजब साजिश, 7 पर FIR​ | UP: नाबालिग निकाह, दूसरी शादी पर सख्ती… बागपत के मौलानाओं ने जारी किए ये नए नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Agra Cantt Railway Station Controvercy: आगरा कैंट स्टेशन पर DSS से मारपीट के बाद बड़ा एक्शन, 2 ASI समेत 4 RPF जवान सस्पेंड​

Agra Cantt Railway Station Controvercy: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान रेलवे के दो विभागों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट और RPF कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि डिप्टी एसएस को प्लेटफॉर्म पर गिराकर घसीटा गया। […]

Agra Cantt Railway Station Controvercy: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान रेलवे के दो विभागों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट और RPF कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि डिप्टी एसएस को प्लेटफॉर्म पर गिराकर घसीटा गया। घटना के वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

2 ASI समेत 4 RPF कर्मी निलंबित

रेलवे प्रशासन ने शुरुआती जांच के आधार पर 2 ASI और 2 कांस्टेबल समेत कुल 4 RPF कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मियों में ASI मेघराज मीणा, ASI बालकिशन, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल बदन सिंह शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया मिले तथ्यों के आधार पर की गई है।

 

तीन सदस्यीय जांच समिति करेगी पड़ताल

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए रेलवे ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। समिति सीसीटीवी फुटेज, वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे नियमों के अनुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

दोनों पक्षों ने लगाए एकदूसरे पर आरोप

मामले में दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। डिप्टी एसएस ने RPF जवानों पर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि RPF के एक कांस्टेबल ने भी डिप्टी एसएस पर हाथापाई का आरोप लगाया है। इसी वजह से रेलवे प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कराने का फैसला लिया है।

यह भी देखें: 

रेलवे बोला रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

उत्तर मध्य रेलवे ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे नियमों के अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

यह भी देखें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY