Hyundai कंपनी की गाड़ियां आपको भी पसंद हैं तो कंपनी आप लोगों के लिए चार नई एसयूवी को जल्द लाने वाली हैं जिनमें से एक मॉडल में तीनरो वाली सीटिंग भी मिलेगी. पिछले साल अक्टूबर में, हुंडई ने घोषणा की थी कि मार्च 2030 तक कंपनी ने 26 लॉन्च की योजना बनाई है, जिसमें 7 नए नेमप्लेट शामिल हैं. कंपनी ने तब से बिल्कुल नई वेन्यू, नई वर्ना, नई एक्सटर और नई आयोनिक 5 लॉन्च की है.

Hyundai HE1i
Gaadiwaadi के मुताबिक, HE1i की आने वाली SUV का कोडनेम है, जो टाटा पंच.ईवी को चुनौती दे सकती है. इस एसयूवी में कंपनी दो बैटरी पैक ऑप्शन दे सकती है, हुंडई HE1i का एक्सटीरियर चौकोर होगा जो इसे एक SUV लुक देगा, साथ ही इसमें फ्लशफिटेड डोर हैंडल और पैरामीट्रिक पिक्सल लाइट सिग्नेचर जैसे मॉडर्न डिटेल्स भी होंगे. इसे Q1 2027 में लॉन्च किए जाने की संभावना है.
Hyundai Bayon
फर्स्ट जेनरेशन की हुंडई बेयॉन एक यूरोफोकस्ड SUV है, वहीं सेकंड जेनरेशन का मॉडल भी उभरते मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है और इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह एक नई मिडसाइज़ SUV होगी जिसे मारुति विक्टोरिस को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है, जो हुंडई क्रेटा के नीचे प्लेस होगी.
Hyundai Ni1i
हुंडई की इस अपकमिंग एसयूवी की टक्कर Mahindra XUV 7XO से हो सकती है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह टक्सन लॉन्गव्हीलबेस के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसे 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर आधारित हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा. हुंडई की ये नई थ्री रो एसयूवी 2027 के अंत में लॉन्च हो सकती है.
नेक्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta
नेक्स्टजेन हुंडई क्रेटा काफी बड़ी और फ्यूचरिस्टिक दिखने वाली SUV होगी. बिल्कुल नए K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित इसमें ज्यादा स्पेस होगा. इंटीरियर की बात करें तो एक नया कॉकपिट लेआउट होगा जिसमें 9.9 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और गूगल बिल्टइन वाला 12.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा. हुंडई शायद नेक्स्टजेन क्रेटा को भारत में 2027 के मध्य में लॉन्च कर सकती है.