शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा शतक, फ्लॉप रही टीम इंडिया की गेंदबाजी, प्रैक्टिस मैच में ही श्रीलंका ने खोली भारत की पोल​ | SBI का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़​ | IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को मिली नई टीम, मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम की कप्तानी करते आएंगे नजर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्धाटन आज… राजधानी में इन मार्गों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक; चेक करें एडवाइजरी​

Lucknow Kanpur Expressway: यूपी की रफ्तार को बढ़ाना देने वाली परियोजनाओं में शामिल लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज किया जाएगा. उद्घाटन समारोह के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर […]

Lucknow Kanpur Expressway: यूपी की रफ्तार को बढ़ाना देने वाली परियोजनाओं में शामिल लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज किया जाएगा. उद्घाटन समारोह के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार कानपुर रोड, जुनाबगंज, बंथरा, दरोगाखेड़ा, स्कूटर इंडिया चौराहा और गौरी बाजार से होकर गुजरने वाले कई मार्ग प्रभावित रहेंगे. समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम रखने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.

इन रास्तों पर डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

पुलिस प्रशासन ने बताया कि भारी और कमर्शियल वाहनों को किसान पथ, बिजनौर रोड, सिसेंडी मार्ग और अन्य निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा. वहीं सीतापुर, हरदोई, सुल्तानपुर, अयोध्या और रायबरेली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि शहर के भीतर ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने.

अधिकारियों के मुताबिक उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में वीआईपी और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी की जाएगी.

इन्हें दी गई है छूट

आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है. एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन, स्कूल वाहन और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से आवागमन की अनुमति दी जाएगी.

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी अवश्य लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं.

कितने किमी लंबा है एक्सप्रेसवे?

लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे करीब 63 किलोमीटर लंबा है और करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इससे इन दोनों शहरों की दूरी बहुत कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी कम हो जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY