शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज, Royal Enfield Himalayan 440 में मिल सकते हैं ये खास बदलाव​ | Hindalco Q1 Results: मुनाफा 75% बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये हुआ, रेवेन्यू में 32% का उछाल​ | श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा शतक, फ्लॉप रही टीम इंडिया की गेंदबाजी, प्रैक्टिस मैच में ही श्रीलंका ने खोली भारत की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इवान टोनी पर मारपीट का आरोप, इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर पर केस दर्ज​

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर और 2026 फीफा विश्व कप टीम का हिस्सा रहे इवान टोनी पर लंदन के एक नाइटक्लब में कथित मारपीट के मामले में आरोप तय किए गए हैं। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, यह मामला दिसंबर 2025 में लंदन के सोहो इलाके के एक नाइटक्लब में हुई कथित घटना […]

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर और 2026 फीफा विश्व कप टीम का हिस्सा रहे इवान टोनी पर लंदन के एक नाइटक्लब में कथित मारपीट के मामले में आरोप तय किए गए हैं। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, यह मामला दिसंबर 2025 में लंदन के सोहो इलाके के एक नाइटक्लब में हुई कथित घटना से जुड़ा है।

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय टोनी पर  यानी शारीरिक चोट पहुंचाने वाली मारपीट का आरोप लगाया गया है। उन्हें 31 जुलाई 2026 को औपचारिक रूप से चार्ज किया गया और अब 24 सितंबर 2026 को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना होगा।

इवान टोनी वर्तमान में सऊदी प्रो लीग क्लब अलअहली के लिए खेलते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 गोल किए थे और 2026 फीफा विश्व कप में भी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा रहे थे टोनी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि खिलाड़ी आरोपों से हैरान हैं, लेकिन उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और वे अदालत में अपना पक्ष रखकर अपना नाम साफ करने का अवसर चाहते हैं फिलहाल पुलिस ने घटना से जुड़ी अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और मामला अदालत में विचाराधीन है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY