रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट के कितने अधिकार और शक्तियां? आवेदन कर सुप्रीम कोर्ट से मांगी जानकारी​ | ज्ञानवापी-मथुरा और संभल विवाद… सुप्रीम कोर्ट का ‘समाधान’ फॉर्मूला, अगस्त में सुनवाई​ | बच्चों के लिए बनाएं ओट्स-केले का पैनकेक, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पोहे से सिर्फ नाश्ता नहीं, बनाएं ये स्वादिष्ट और आसान डिश​

पोहा एक हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. इसे आमतौर पर नाश्ते के रूप में खाया जाता है, लेकिन इसकी मदद से कई तरह की स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली डिश भी तैयार की जा सकती हैं. कम समय में बनने और आसानी से पचने की वजह से पोहा […]

पोहा एक हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. इसे आमतौर पर नाश्ते के रूप में खाया जाता है, लेकिन इसकी मदद से कई तरह की स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली डिश भी तैयार की जा सकती हैं. कम समय में बनने और आसानी से पचने की वजह से पोहा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद बना हुआ है. यही कारण है कि यह रोजमर्रा की डाइट का भी हिस्सा बन गया है.

पोहा में मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट के साथ थोड़ी मात्रा में , आयरन, फाइबर और विटामिन बी पाया जाता है. संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर को एनर्जी देने, लंबे समय तक पेट भरा रखने और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. अगर पोहे में सब्जियां, मूंगफली, दालें या पनीर जैसी पौष्टिक चीजें मिलाई जाएं, तो इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू और बढ़ सकती है. आइए जानते हैं कि पोहे से कौनसी स्वादिष्ट और आसान डिश बनाई जा सकती हैं और पोहा बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

पोहे से बनाएं ये 5 टेस्टी और आसान डिश

पोहा कटलेट

पोहे को धोकर कुछ मिनट के लिए नरम होने दें. इसमें उबले आलू, गाजर, मटर, हरा धनिया और हल्के मसाले मिलाकर कटलेट का आकार दें. इन्हें तवे पर कम तेल में सेंक लें। यह फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और सब्जियों से मिलने वाले विटामिन का अच्छा मिश्रण है.

पोहा चीला

भीगे हुए पोहे में बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसे तवे पर फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. यह जल्दी बनने वाला नाश्ता है, जो प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी का अच्छा सोर्स बन सकता है.

पोहा टिक्की

नरम किए हुए पोहे में उबले आलू, कद्दूकस की हुई गाजर, हरा धनिया और मसाले मिलाकर टिक्की बना लें. इन्हें हल्के तेल में तवे पर सेंकें या एयर फ्रायर में तैयार करें. यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम डिश है, जो स्वाद के साथ पोषण भी देती है.

पोहा उत्तपम

पोहे को दही के साथ पीसकर घोल तैयार करें. इसमें सूजी, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. तवे पर उत्तपम की तरह पकाएं. यह सब्जियों, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डिश है, जो सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है.

पोहा इडली

पोहे को सूजी और दही के साथ मिलाकर कुछ देर रखें. फिर इसमें थोड़ासा बेकिंग पाउडर मिलाकर इडली के सांचे में भाप में पकाएं. यह हल्की, मुलायम और आसानी से पचने वाली डिश है, जो कम तेल में तैयार होती है और संतुलित नाश्ते का अच्छा विकल्प है.

पोहा बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

पोहा बनाते समय सबसे पहले सही प्रकार का पोहा चुनें और उसे जरूरत से ज्यादा देर तक पानी में न भिगोएं, क्योंकि इससे वह बहुत नरम होकर टूट सकता है. पोहे को हल्के हाथों से धोकर कुछ मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वह सही तरह से फूल जाए.

नमक और मसालों का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें तथा कम तेल में पकाने की कोशिश करें. ताजी सामग्री का उपयोग करें और तैयार होने के तुरंत बाद पोहे का सेवन करें, ताकि उसका स्वाद और पोषण दोनों बरकरार रहें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY