शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DCP ने जारी किया आदेश​ | E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

क्या E20 पेट्रोल से इंजन होगा खराब? Mahindra ने खुद बताया पूरा सच!​

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच महिंद्रा ने अपनी पेट्रोल गाड़ियों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. कंपनी ने साफ किया है कि उसकी सभी पेट्रोल गाड़ियां E20 पेट्रोल पर पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन्हें बिना किसी चिंता के इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि कंपनी का कहना […]

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच महिंद्रा ने अपनी पेट्रोल गाड़ियों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. कंपनी ने साफ किया है कि उसकी सभी पेट्रोल गाड़ियां E20 पेट्रोल पर पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन्हें बिना किसी चिंता के इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि कंपनी का कहना है कि 1 अप्रैल 2025 के बाद बनी गाड़ियों को खास तौर पर E20 पेट्रोल के हिसाब से तैयार किया गया है, इसलिए उनमें बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज देखने को मिल सकता है.

ग्राहक को दिया जवाब

महिंद्रा ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक ग्राहक के सवाल का जवाब देते हुए दी. कंपनी के कस्टमर केयर ने कहा कि महिंद्रा के सभी पेट्रोल इंजन मौजूदा पेट्रोल मानकों के अनुरूप हैं और कंपनी की सभी पेट्रोल गाड़ियां E20 ईंधन पर सुरक्षित रूप से चलाई जा सकती हैं. यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर कई तरह की चर्चाएं और दावे किए जा रहे थे. कुछ लोगों का कहना था कि E20 पेट्रोल से इंजन खराब हो सकता है या गाड़ी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है.

Official statement on E20 fuel compliance#Mahindra #MahindraAutomotive #MahindraSUVs #E20Fuel pic.twitter.com/aKu39VsWXx

— Mahindra Automotive July 5, 2026

इंजन को नहीं कोई नुकसान

महिंद्रा ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए साफ किया कि E20 पेट्रोल से इंजन को कोई नुकसान नहीं होता, अगर वाहन इसके अनुकूल है. कंपनी ने यह भी बताया कि 1 अप्रैल 2025 के बाद तैयार किए गए महिंद्रा के सभी पेट्रोल मॉडल को E20 पेट्रोल के लिए विशेष रूप से कैलिब्रेट किया गया है. यानी इन गाड़ियों के इंजन और सॉफ्टवेयर को इस तरह ट्यून किया गया है कि E20 पेट्रोल के साथ बेहतर एक्सीलरेशन और अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी मिल सके.

केंद्र सरकार ने दी सफाई

महिंद्रा का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में केंद्र सरकार की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में Toyota, Maruti Suzuki, Hero MotoCorp और Hyundai जैसी कंपनियों ने भी E20 पेट्रोल का समर्थन किया था. इन कंपनियों ने कहा था कि E20 पेट्रोल उन सभी वाहनों के लिए सुरक्षित है जो इसके अनुरूप बनाए गए हैं. उन्होंने यह भी माना कि E20 पेट्रोल की ऊर्जा क्षमता E10 पेट्रोल की तुलना में थोड़ी कम होती है, इसलिए कुछ मामलों में माइलेज में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन इससे इंजन को कोई नुकसान नहीं होता.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY