रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं, यह भारत की आन-बान-शान’, तिरंगा यात्रा में गरजे सीएम योगी​ | 2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत से लेकर सेफ्टी और परफॉर्मेंस तक, जानिए कौन-सी SUV है सबसे बेहतर​ | Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का ‘बादशाह’ बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मुझे बचाओ, ये किडनैपर हैं’… बच्चे की चीख सुनकर दौड़ी गोरखपुर पुलिस, सच सामने आया तो रह गई हैरान​

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 12 साल के बच्चे का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. स्कूल ना जाने के लिए बच्चा बाइक पर बचाओबचाओ और किडनैप कह कर चिल्लाने लगा, जिसके बाद किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. जिसके बाद दो थाने की पुलिस उसे पकड़ने […]

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 12 साल के बच्चे का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. स्कूल ना जाने के लिए बच्चा बाइक पर बचाओबचाओ और किडनैप कह कर चिल्लाने लगा, जिसके बाद किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. जिसके बाद दो थाने की पुलिस उसे पकड़ने के लिए निकल पड़ी. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से रात करीब 1 बजे एक घर में पहुंची जहां बच्चा मिला, पुलिस की पूछताछ में जानकारी हुई कि वह किडनैप नहीं हुआ था बल्कि उसे उसकी मांमामा के घर से वापस अपने घर ला रही थी. बच्चा घर नहीं आना चाह रहा था. वह बारबार कह रहा था कि मुझे नानी के घर रहना है. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता है. वह जब घर जाता है तो उसे पढ़ाई करना पड़ता है.

दरअसल, गोरखपुर के शास्त्री नगर कॉलोनी के रहने वाले भारत भूषण शुक्ला एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. उनका 12 वर्षीय पुत्र आर्यन 6वी क्लास में पड़ता है. उसके नानी का घर गोरखपुर के राप्ती नगर में है. गर्मी की छुट्टी में वह अपने नानी के घर गया हुआ था. गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद स्कूल पर मां उसे लेने के लिए मायके गई हुई थी, क्योंकि आर्यन नानी के घर रहकर पढ़ाई नहीं कर पा रहा था. लेकिन आर्यन अपने घर आने के लिए राजी नहीं हो रहा था. वह अपने मां के घर जाकर ही पढ़ाई करने के लिए कह रहा था.

नानी के घर रहना चाहता था मासूम

मां उसे जबरदस्ती लेकर भाई के साथ घर आने लगी तभी आर्यन बाइक पर से ही बचाव बचाव और किडनैप चिल्लाने लगा, जिससे राहगीरों को यह लगा कि कोई बच्चे को किडनैप करके ले जा रहा है.य इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. यह पूरा मामला गोरखपुर जिले के चिलुवाताल थाना क्षेत्र का है. वहीं, इस मामले में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात में एक बच्चे को बाइक पर बचाओबचाओ और किडनैप चिल्लाने पर किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी.

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

चिलुवाताल और गुलरिहा थाने की पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बच्चों को खोजा तो पता चला कि वह किडनैप नहीं हुआ था बल्कि उसकी मां, मामा के साथ उसे नानी के घर से अपने घर ले जा रही थी और वह जाना नहीं चाह रहा था. इसीलिए वह बाइक पर चिल्ला था. बच्चा सुरक्षित है पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY