शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
गांवों में लौट आई रौनक! जून में ट्रैक्टर बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, महिंद्रा फिर नंबर-1​ | कानपुर में होटल के बंद कमरे से मिले कपल के शव, सुसाइड या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस​ | प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें सही डाइट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा हमला​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले हिंदुओं का अपमान होता था. कांग्रेस ने हमेशा हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है, जब उस समय के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बुलाया गया तो कांग्रेस ने […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले हिंदुओं का अपमान होता था. कांग्रेस ने हमेशा हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है, जब उस समय के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बुलाया गया तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया था और जहां तक ​​समाजवादी पार्टी की बात है, उनका इतिहास राम भक्तों के खून से सना हुआ है. सीएम योगी ने शनिवार को पिपराइच विधानसभा के बांसस्थान में 572 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण के अवसर पर ये बातें कहीं.

ने कहा कि विकास की इन योजनाओं का कोई विकल्प नहीं हो सकता है. जाति के नाम पर बांटने की विपक्ष की साजिश इन विकास के कार्यों में बाधा पैदा करने का कार्य है. जब सत्ता में सपा और कांग्रेस पार्टी थी, तब विकास नहीं होता था. हिंदुओं का अपमान होता था.

हिंदुओं की भावना से किया खिलवाड़

उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस के एक नेता का बयान पढ़ रहे थे. वह कह रहे थे कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि राम काल्पनिक हैं. 2006 में उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस की केंद्र सरकार ने भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक बनाकर मिथक मानकर एफिडेविट दिया था.

सीएम योगी ने कहा कि हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने की शरारत कांग्रेस ने शुरू से प्रारंभ की, जब सोमनाथ मंदिर के पुनर्रुद्धार कार्यक्रम में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को आमंत्रित किया गया था. उस समय कांग्रेस की ओर से इसका विरोध किया गया था.

सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी

उन्होंने कहा कि यह लगातार हिंदुओं को अपमानित करते रहे. सपा के बारे में कहना ही क्या है. इनका तो इतिहास राम भक्तों के खून से सना हुआ है. इन्होंने भारत की विरासत का अपमान किया है. भारत की आस्था को सदैव अपमानित करने का कार्य किया है.

योगी ने सवाल किया कि कैसे सपा और कांग्रेस की सरकार में कैसे दंगे हुआ करते थे? पर्व और त्योहारों के साथ कावड़ यात्रा को यह लोग प्रतिबंधित करते थे. भारत की आस्था को अपमानित करने का कार्य करते थे. आज डबल इंजन की भाजपा की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में विरासत का भी सम्मान कर रही है और विकास के कार्यों को भी द्रुतगति से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है. कांग्रेस और सपा के लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY