शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG: लगातार 5 मैचों में मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोया आपा, सीधे तौर पर इन्हें माना भारत की हर हार का जिम्मेदार​

Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, इस टी20 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ, जिसके बाद से टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ा. भारत के नए कप्तान श्रेयस अय्यर अभी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. भारतीय टीम […]

Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, इस टी20 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ, जिसके बाद से टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ा. भारत के नए कप्तान श्रेयस अय्यर अभी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. भारतीय टीम उनकी कप्तानी में लगातार 5 मैच हार चुकी है.

श्रेयस अय्यर ने बतौर बल्लेबाज पिछले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया, अकेले उन्होंने 80 रन बनाए, लेकिन बाकि खिलाड़ियों का साथ न मिलने की वजह से पूरी टीम 158 रन ही बना सकी और भारत को 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच को लेकर बात की है.

Shreyas Iyer ने इन्हें माना भारत के हार का जिम्मेदार

ब्रिस्टल के मैदान पर खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फेल होती हुई नजर आई, जिसके कारण टीम को हार मिली. श्रेयस अय्यर ने भी इस बात को मानते हुए कहा कि

“ये बहुत ही शर्मनाक है, बिल्कुल 158 का स्कोर इस मैदान पर काफी नहीं था. हमने देखा कि उन्होंने किस तरह से इसको बड़ी की आसानी से चेज भी कर लिया. जब हम गेंदबाजी के लिए आए थे तो मैंने गेंदबाजों से कहा था कि उसी लेंथ को रिपीट करना है, क्योंकि मिडिल और लेग स्टंप पर बाउंड्री लगाना मुश्किल था. हम उसको सही से एग्जीक्यूट नहीं कर पाए और ढीली गेंदों पर उन्होंने रन बनाए.”

टीम में हुए बदलाव पर भी बोले श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम ने हाल ही में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीता है, लेकिन उसके बाद टीम में कप्तानी से लेकर कई बदलाव किए गए हैं. श्रेयस अय्यर ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि

“ये हमारी टीम का एक बदलाव का दौर है और हम इसमें कई सारी गलतियां कर रहे हैं. आपने देखा होगा कि इस कंडीशन में कई युवा खिलाड़ी पहली बार खेल रहे हैं. ऐसे में गलतियों से उनको सीख जरूर मिलेगी कि बदले हुए हालातों में किस तरह खेला जाता है.”

श्रेयस अय्यर ने आज बतौर बल्लेबाज 80 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से वो खुश नही हैं. श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं लेकिन अगर वो जीत में न आए तो क्या फायदा. इस चीज को सोचकर काफी खराब लगता है. मैं खेलना चाहता हूं और अपनी टीम को जीत दिलाना चाहता हूं.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY