शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kannauj News: कन्नौज के 25 घरों में अचानक दौड़ा 11000 वोल्ट का करंट, एक की मौत, दहशत में गांव के लोग​

Kannauj News: कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के जरियापुर गांव में बुधवार रात 11000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा हो गया. पोल पर तेज धमाके के साथ आग लगने के बाद गांव के करीब 25 से अधिक घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी […]

Kannauj News: कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के जरियापुर गांव में बुधवार रात 11000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा हो गया. पोल पर तेज धमाके के साथ आग लगने के बाद गांव के करीब 25 से अधिक घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई. हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से झुलस गई.

11000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब आठ बजे गांव के पास स्थित 11000 वोल्ट हाईटेंशन लाइन के पोल पर अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ. इसके बाद तेज धमाके के साथ लाइन में आग लग गई और देखते ही देखते गांव के कई घरों में हाई वोल्टेज सप्लाई पहुंच गई. घरों में लगे टीवी, पंखे, ट्यूबलाइट समेत अन्य बिजली के उपकरण जलने लगे. इससे घबराए ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए, जबकि कुछ लोग बिजली के उपकरण बंद करने में जुट गए.

एक बुजुर्ग की करंट से मौत, एक महिला की हालत गंभीर

इसी दौरान एक बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. परिजन उन्हें आननफानन में छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं गांव की एक गर्भवती महिला भी करंट लगने से घायल हो गई. उसे पहले सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

ग्रामीणों का कहना है कि हाई वोल्टेज की चपेट में आने से करीब 25 से अधिक घरों के बिजली उपकरण जल गए हैं, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY