आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला आज 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच के लिए दोनों ही टीम अहमदाबाद में तैयार हैं. आईपीएल 2026 के फाइनल में आईपीएल पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) की टॉप की दोनों टीम ने जगह बनाया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की कमान जहां रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथो में है, वहीं गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथो में है.

दोनों ही टीमें अब तक 1-1 बार आईपीएल का ख़िताब (IPL Trophy) जीत चुकी हैं, वहीं दूसरा ख़िताब जीतने के इरादे से दोनों मैदान में उतरने वाली हैं. आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीतने का सपना हर किसी टीम का होता है.
IPL ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा है ये खूबसूरत मंत्र
आईपीएल की प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपनी खूबसूरत डिजाइन के लिए दुनियाभर में मशहूर है. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इस ट्रॉफी पर संस्कृत में एक खास वाक्य भी लिखा है, जो इस टूर्नामेंट की पूरी सोच को दर्शाता है. तो आइए IPL 2026 के फाइनल से पहले जानते हैं कि ट्रॉफी पर क्या लिखा है, उसका क्या मतलब है और इस श्लोक का इतिहास क्या है.
2011 से इस्तेमाल की जा रही आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा है – “यत्र प्रतिभा अवसरं प्राप्नोतिहि”, जिसका हिंदी में अर्थ है, “जहां प्रतिभा को अवसर मिलता है” या “जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है”. यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि आईपीएल की आधिकारिक टैगलाइन भी है.
आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा यह वाक्य टूर्नामेंट के मूल दर्शन को दर्शाता है. लीग का मानना है कि जब प्रतिभा को सही अवसर मिलता है, तभी नए सितारे जन्म लेते हैं.
हर टीम को दी जाती है रिप्लिका ट्रॉफी
आईपीएल का ख़िताब जब भी कोई टीम जीतती है, तो उसे जश्न मनाने के लिए ओरिजनल ट्रॉफी ही दी जाती है, लेकिन बाद में उस ट्रॉफी को बीसीसीआई अपने पास रखती है और उसी तरह की रिप्लिका ट्रॉफी विजेता टीम को देती है, जो फ्रेंचाइजी के पास रहता है.
आईपीएल ट्रॉफी के निचले हिस्से पर हर साल चैंपियन बनने वाली टीम का नाम उकेरा जाता है. इस तरह यह ट्रॉफी आईपीएल इतिहास की गवाह बनती चली जाती है और हर नए सीजन के साथ इसमें एक नया चैंपियन टीम का नाम जुड़ता जाता है.
Khabar Monkey












