EntertainmentViral

Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award

सोमवार को राजधानी दिल्ली में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘पद्म पुरस्कार’ का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। धर्मेंद्र की जगह यह बड़ा पुरस्कार उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी लेंगी। सरकार ने इसी साल 25 मई को इन पुरस्कारों का एलान किया था, जिसमें धर्मेंद्र का नाम भी शामिल था।

हेमा मालिनी ने कही दिल की बात

Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award
Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award
एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया कि सनी देओल और बॉबी देओल की जगह वह खुद परिवार की तरफ से यह सम्मान हासिल करेंगी। हेमा मालिनी ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला पल है। मेरी बेटी अहाना मेरे साथ है। ईशा भी आना चाहती थी, लेकिन किसी वजह से नहीं आ पाई। पूरा परिवार बहुत खुश है। सनी और बॉबी समेत सबको इस बारे में पता है और यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा मौका है।”
 

इसे भी पढ़ें:

सनी और बॉबी देओल नहीं होंगे शामिल

हेमा मालिनी के इस बयान से यह साफ हो गया है कि धर्मेंद्र के दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, दिल्ली में होने वाले इस खास कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में लगभग 6 दशकों तक काम किया और कई शानदार फिल्में दीं, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिल रहा है।
 

इसे भी पढ़ें:

इन सितारों को भी मिलेगा सम्मान

धर्मेंद्र के अलावा सिनेमा जगत की कई और बड़ी हस्तियों को भी आज दिल्ली में पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इनमें साउथ और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता आर माधवन, दिग्गज अभिनेता ममूटी और मशहूर सिंगर अलका याग्निक के नाम शामिल हैं।

Khabar Monkey

Leave a Reply