रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली में बारिश का ब्रेक…UP- उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बदरा, कैसा रहेगा MP-बिहार से लेकर राजस्थान का मौसम?​ | मस्जिद की बात करने वाले अब…ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना​ | Delhi Majlis Park Fire: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में DRDO साइंटिस्ट का घर जलकर खाक, शादी में गया था परिवार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP TET Exam Update: यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों को राहत, टीईटी पास करने के लिए मिला एक साल का अतिरिक्त समय, सुप्रीम कोर्ट का आदेश​

UP TET Exam Update: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 1.86 लाख शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए एक्स्ट्रा समय मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने इन शिक्षकों को 1 साल की और मोहलत  दी है। सरकार ने इन शिक्षकों को 31 अगस्त, 2028 तक […]

UP TET Exam Update: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 1.86 लाख शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए एक्स्ट्रा समय मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने इन शिक्षकों को 1 साल की और मोहलत  दी है। सरकार ने इन शिक्षकों को 31 अगस्त, 2028 तक का अतिरिक्त समय दिया है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी समयसीमा

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में TET और CTET से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। विभाग के अनुसार परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 1.86 लाख शिक्षक अभी तक TET पास नहीं कर सके थे। 

विशेष सचिव बेसिक शिक्षा अवदेश कुमार तिवारी द्वारा जारी निर्देशों में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका, उत्तर प्रदेश राज्य बनाम अंजुमन इशातएतालीम ट्रस्ट मामले में 29 मई 2026 को आदेश पारित किया था। इस आदेश के तहत इन सर्विस शिक्षकों के लिए TET योग्यता हासिल करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी गई है। 

खबर अपडेट हो रही है…  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY