बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
तुला राशि में बनेगा Laxmi Narayan Yog, 26 सितंबर से इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा​ | BJP Media Team: आशीष उषा अग्रवाल बने बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, बृजगोपाल लोया को MP बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी​ | मेटाबॉलिक सिंड्रोम क्या होता है? 7 शुरुआती संकेत जो लोग नजरअंदाज कर देते हैं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, वकीलों का कार्य बहिष्कार​

Ram Mandir Chadhawa Chori : अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आज  बुधवार को पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद जेल में बंद आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट दाखिल होते ही वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया और कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। […]

Ram Mandir Chadhawa Chori : अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आज  बुधवार को पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद जेल में बंद आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट दाखिल होते ही वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया और कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, चार्जशीट दाखिल करने के लिए विवेचक और अयोध्या के सीओ एंटी करप्शन कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान बार एसोसिएशन ने विरोध जताते हुए मांग की कि चार्जशीट दाखिल करने से पहले उन्हें इसकी प्रति दिखाई जाए और उनकी आपत्तियों को सुना जाए।

चार्जशीट से पहले आपत्ति सुनने की मांग

अधिवक्ताओं का कहना है कि मामले में चार्जशीट दाखिल करने से पहले उनकी आपत्तियों पर विचार किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर वकीलों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। मामले को लेकर अधिवक्ता संघ की महत्वपूर्ण बैठक भी चल रही है।

आठ आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट

पुलिस ने इस मामले में जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें टिन्नू यादव, करुणेश, मनीष, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, रमाशंकर, अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र समेत आठ लोग शामिल हैं। अब चार्जशीट में दर्ज तथ्यों और आरोपों को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें:

ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी FIR की मांग

इस मामले में अधिवक्ताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी उठाई है। इस संबंध में पहले ही तहरीर दी जा चुकी है। अब चार्जशीट में ट्रस्ट पदाधिकारियों और बैंककर्मियों की भूमिका को लेकर क्या तथ्य सामने आए हैं, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। फिलहाल, चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक तरफ पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र पेश किया है, वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ताओं के विरोध और उनकी मांगों के चलते कोर्ट परिसर में हलचल बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY