शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कौन था कुख्यात विशाल चौधरी, जिसका मुरादाबाद में हुआ एनकाउंटर? खन्नूपुरा हत्याकांड के बाद था फरार​

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कुंदरकी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. खन्नूपुरा गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विशाल चौधरी को पुलिस ने कल देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कुंदरकी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. खन्नूपुरा गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विशाल चौधरी को पुलिस ने कल देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खन्नूपुरा हत्याकांड का फरार आरोपी विशाल चौधरी बसेरा खास क्षेत्र में एक ट्यूबवेल के पास छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही कुंदरकी थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. खुद को पुलिस से घिरा देख विशाल चौधरी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

बरामद किया गया अवैध असलहा

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से हत्या की वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

खन्नूपुरा गांव में कब हुई थी हत्या?

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 14 जून 2026 को कुंदरकी थाना क्षेत्र के खन्नूपुरा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया था. इस मामले में दो अलगअलग मुकदमे दर्ज किए गए थे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं. दोनों मुख्य आरोपियों पर 2525 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 15 जून को इस मामले के एक अन्य नामजद आरोपी निखिल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं अब दूसरे मुख्य आरोपी विशाल चौधरी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.घायल आरोपी का इलाज सीएचसी कुंदरकी में ले जाया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY